Samsung Upcoming Smartphone in India: भारतीय बाजार में सैमसंग के कई मॉडल्स उपलब्ध हैं। मिड रेंज बजट में कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन पेश किए हैं। वहीं, अब खबर है कि सैमसंग अपने एम सीरीज और ए सीरीज में नया मॉडल शामिल करने वाला है, जिसकी कीमत काफी कम हो सकती है।
ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) की सर्टिफिकेशन साइट पर सैमसंग गैलेक्सी के आगामी स्मार्टफोन देखे गए हैं। एक नाम सैमसंग गैलेक्सी एम04 (Samsung Galaxy M04) और दूसरे का नाम सैमसंग गैलेक्सी ए04ई (Samsung Galaxy A04e) है।
अभी पढ़ें – कम कीमत में पाएं ओटीटी एप्स का फ्री लाभ, साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा
ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टेड इन फोनों को बेंचमार्क साइट Geekbench पर भी देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि गैलेक्सी A04e, गैलेक्सी M04 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
SIG साइट पर सैमसंग गैलेक्सी A04e को SM-A042F, SM042F_DS, SM-A042M और SM-A042M_DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, गैलेक्सी एम04 को SM-M045F_DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
Samsung Galaxy M04 और Galaxy A04e
आपको बता दें कि बेंचमार्क साइट Geekbench पर सैमसंग गैलेक्सी एम04 और सैमसंग गैलेक्सी ए04ई पहले से लिस्टेड है। ऐसे में दोनों स्मार्टफोन के कुछ स्पेक्स भी हैं। इस लिस्ट के मुताबिक दोनों फोन में मीडियाटेक Helio G35 प्रोसेसर मिलेगा।
अभी पढ़ें – Samsung ला रहा दो किफायती स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स समेत अन्य जानकारी
इस लिस्ट के मुताबिक ये फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करेगा। इस फोन में 3जीबी रैम भी हो सकता है। बता दें कि भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की साइट पर Galaxy A04e और Galaxy M04 को भी लिस्ट किया गया है।
बात करें अगर कंपनी की ओर से दी गई जानकारी की तो गैलेक्सी A04e और गैलेक्सी M04 के लॉन्च को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। गैलेक्सी A04e की लीक हुई मार्केटिंग इमेज के अनुसार इसमें इनफिनिटी वी डिस्प्ले और सिंगल रियर कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन तीन कलर ऑप्शन्स- ब्लैक, ग्रीन और कॉपर हो सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
12 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
16 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines