Samsung Galaxy Wide 6: सैमसंग (Samsung) का नया स्मार्टफोन मार्केट में उतर चुका है। सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 (Galaxy Wide 6) को साउथ कोरिया बाजार में पेश किया गया है। ये फोन गैलेक्सी वाइड 5 के उत्तराधिकारी के तौर पर लाया गया है। इस फोन को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था। गैलेक्सी वाइड 6 में पिछले मॉडल की तरह डाइमेंशन 700 चिपसेट के अलावा अन्य फीचर्स हैं। आइए Galaxy Wide 6 के बारे में आपको बताते हैं।
Samsung Galaxy Wide 6 Specs
- सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है।
- इसकी स्क्रीन वाटरड्रॉप नॉच और 720 x 1600 पिक्सल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ है।
- इसके बैक में ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसमें 50MP + 2MP + 2MP और एक एलईडी फ्लैश है।
- इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच में 8MP का सेल्फी कैमरा है।
- ये फोन One UI पर आधारित Android 12 OS पर काम करता है।
अभी पढ़ें – बगल में बैठा शख्स नहीं पढ़ सकेगा आपकी WhatsApp Chats, बस करना होगा ये काम!
Samsung Galaxy Wide 6 Price and Availability
गैलेक्सी वाइड 6 स्मार्टफोन को खासतौर पर दक्षिण कोरिया में उपलब्ध किया गया है। इसकी कीमत KRW 349,000 यानी भारतीय रुपये के अनुसार करीब 20 हजार रुपये है। फोन को नीले, काले और सफेद जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy Wide 6 Features
बात करें बैटरी की तो सैमसंग गैलेक्सी वाइड 6 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी है। ये फोन डाइमेंशन 700 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है जिससे स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।
बात करें सुरक्षा की तो इसमें सेक्यूरिटी फीचर के तौर पर साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये फोन ब्लूटूथ 5.0, डुअल-सिम सपोर्ट, GPS, , 5G, वाई-फाई 802.11ac, NFC, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक USB-C पोर्ट सपोर्ट फीचर के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
4 hrs agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
12 hrs agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
13 hrs agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
16 hrs agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
18 hrs agoवॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए? जानें संकेत
19 hrs agoiPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoसिर्फ 49,449 रुपये में खरीदें iPhone 17, Flipkart पर तगड़ा ऑफर
1 day agoस्पैम-फ्रॉड कॉल पर लगेगी लगाम? 1 नवंबर से लागू होगा सरकार का ये नया नियम
1 day agoसर्दियों से पहले गीजर पर बंपर छूट! ये धांसू मॉडल हुए सस्ते, जानें डील्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines