Samsung Galaxy S23 Ultra: साउथ कोरियाई कंपनी सैमसंग ने कुछ समय पहले ही अपने S23 Series को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इस सीरीज के टॉप वेरिएंट गैलेक्सी S23 Ultra की कीमत इतना ज्यादा है कि आम लोग इसे खरीदने के बारे में भी सोच नहीं सकते। लेकिन अचानक इस स्मार्टफोन की कीमत कम हो गई है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सैमसंग का यह धांसू स्मार्टफोन आपका हो तो खरीदारी का ये सही समय हो सकता है। चलिए बताते हैं कैसे आप इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra को सस्ते में खरीदने का मौका
दरअसल, शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर इस स्मार्टफोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। आपको बता दें कि गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा की असली कीमत 1,49,999 रुपए है, लेकिन अमेजन पर अभी यह फोन 17 फीसदी की छूट के बाद 1,24,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। अगर आपको ये कीमत भी ज्यादा लग रही है तो परेशान मत होइए। फोन पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस ऑफर के बाद आप इसे और भी कम दाम में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः POCO बाजार में केरगा धमाका! अगले महीने लॉन्च करने वाला है ये धांसू स्मार्टफोन
एक्सचेंज ऑफर के तहत भारी-भरकम डिस्काउंट
चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके आप सैमसंग के इस स्मार्टफोन पर 8 हजार रुपए तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर तहत 27,050 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने के लिए आपके फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए। ऐसे में मान लीजिए बैंक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो आपको Samsung Galaxy S23 Ultra फोन (1,24,999-27,050-8,000) 89,949 रुपये में मिल सकता है। लेकिन आपको ये कीमत भी ज्यादा लग रही है तो आप ईएमआई ऑप्शन का लाभ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः मात्र 799 रुपये में मिल रहा Poco का धाकड़ स्मार्टफोन! मिलेगा 6GB रैम के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा
ऐसे हैं Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस धाकड़ स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ एमोलेड 2X डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए भी यह स्मार्टफोन दमदार है। इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर से लैस है।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
44 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines