Samsung Galaxy S21 FE (2023) Sale Today: भारतीय बाजार में सैमसंग ने चुपाचाप से अपना नया सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई लॉन्च किया था। हालांकि, अब सैमसंग ने इसे खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया है।
स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाला नया सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई (2023) कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर भी इसे एक-दो दिन में लिस्ट कर दिया जाएगा। आइए नए सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई पर मिल रहे ऑफर्स और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy S21 FE Price
भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसका सिंगल वैरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज 49,999 रुपये में आता है। नए प्रोसेसर के अलावा फोन को नए कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध किया गया है। आप इस फोन को नेवी कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। जबकि, पुराना मॉडल ऑलिव, ग्रेफाइट, व्हाइट और लावेंडर कलर ऑप्शन्स के साथ आता है।
Samsung Galaxy S21 FE (2023) Availability
नए सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई को सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज सेल में भी इसे उपलब्ध किया जा सकता है। सैमसंग की वेबसाइट पर लिस्टेड ऑफर्स की बात करें तो आप स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ आने वाले सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई फोन को भारी छूट के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S21 FE (2023) Offers
Samsung Axis Bank Credit Card से पेमेंट करके 10 प्रतिशत छूट भी मिल रहा है। इतना ही नहीं ग्राहक चाहे तो HDFC Bank Credit/Debit Cards से खरीदारी करके 5000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट पा सकता है।
सैमसंग की ओर से फोन पर 37,400 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, इतनी छूट पाने के लिए आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चेंज करना होगा, जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आने के साथ अच्छे कंडिशन का हो। इसके बाद ही एक्सचेंज छूट का पूरा लाभ मिल सकेगा।
Samsung Galaxy S21 FE (2023) Key Specs
- डिस्प्ले- 6.4-इंच का FHD+
- प्रोसेसर- स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट
- रैम- 8GB तक LPDDR5X
- स्टोरेज- 256GB
- रियर कैमरा- 12MP + 12MP + 8MP
- फ्रंट कैमरा- 32MP
- बैटरी- 4500mAh
- चार्जिंग सपोर्ट- 25W (वायर्ड फास्ट चार्जिंग) और 15W (वायरलेस चार्जिंग)
- सेल्युलर टेक्नोलॉजी- 5जी, 4जी एलटीई
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines