Samsung Galaxy M34 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। यहां हम दो धांसू और पावरफुल एंड्रायड मोबाइल फोन की तुलना करने वाले हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये से भी कम हैं। इस आर्टिकल में हम जिस दो डिवाइस के बारे में बताने वाले हैं उसमें एक का नाम सैमसंग गैलेक्सी एम 34 और दूसरे का नाम वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट (Samsung Galaxy M34 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G) है। इन दोनों फोन को ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। आइए इन दोनों फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की तुलना कर रहे हैं जिसके बाद आप अपने अनुसार डिवाइस की खरीदारी कर सकेंगे।
Samsung Galaxy M34 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: कीमत
सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी एम 34 5जी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 16,558 रुपये और 8 जीबी वेरिएंट की कीमत 19,761 रुपये है।
दूसरी ओर, वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट की तो यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर 128 जीबी वेरिएंट को 19,974 रुपये और 256 जीबी वेरिएंट को 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
अब, कीमत के लिहाज से दोनों फोन के बारे में बात करें तो अगर आप 20 हजार रुपये से कम में एक 8 जीबी रैम वाला डिवाइस खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए सैमसंग गैलेक्सी एम 34 5जी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ेंः WhatsApp होगा और सिक्योर, जुड़ने वाला है खास फीचर
Samsung Galaxy M34 5G vs OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एम 34 की तो यह स्मार्टफोन 6.5 inch का डिस्प्ले मिलता है जो 2340 X 1080 Pixels पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। वहीं, वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट में 6.72 inch का Display मिलता है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। यानी डिस्प्ले की साइज के मामले में सैमसंग आगे है।
बैटरी
बैटरी के मामले में भी सैमसंग का एम 34 5जी डिवाइस वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट से आगे है। क्योंकि, गैलेक्सी एम 34 5जी में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जबकि नोर्ड सीई 3 लाइट में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ेंःSmart TV पर ताबड़तोड़ ऑफर्स की लग गई झड़ी, मिल रहा 47% तक Discount
परफॉर्मेंस
सैमसंग का गैलेक्सी एम 34 5जी स्मार्टफोन Octa Core 2.4 GHz प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जबकि वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट Octa Core 2.2 GHz प्रोसेसर से लैस आता है। दोनों ही डिवाइस एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा
अगर आप एक दमदार कैमरा वाला डिवाइस की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए यहां वनप्लस का नोर्ड सीई 3 लाइट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। क्योंकि, नोर्ड सीई 3 लाइट में फोटोग्राफी के लिए रियर में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी एम 34 5जी में 50MP का रियर कैमरा मिलता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines