Samsung Galaxy A Series Launch Date India: कोरियाई कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस23 सीरीज लॉन्च करने के बाद कंपनी अपने ए सीरीज में दो नए स्मार्टफोन को जोड़ रही है। कंपनी द्वारा सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज में दो धांसू फोनों को जोड़ा गया है जो बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग की ओर से जल्द ही भारत में A सीरीज के दो 5G सपोर्ट स्मार्टफोन को पेश किया जाने वाला है। कंपनी इसे लेकर पुष्टी कर चुकी है कि वो गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G को 16 मार्च को भारत में लॉन्च करेगी।
Samsung Galaxy A54 5G and A34 5G Launch Date India
भारत में मिड रेंज सेगमेंट के तौर पर गैलेक्सी A54 5G और गैलेक्सी A34 5G लॉन्च किया जाएगा। 16 मार्च को दोपहर 12 बजे इन दोनों फोन को लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक दोनों स्मार्टफोन की कीमत 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है। जबकि, स्टोरेज के मुताबिक फोनों की कीमतों में बढ़ोतरी भी हो सकती है।
और पढ़िए –HP ने भारत में लॉन्च किया ‘Chromebook 15.6’ लैपटॉप, चलेगा मक्खन जैसे…कीमत भी 30 हजार से कम
Samsung Galaxy A54 5G Specifications (Expectations)
गैलेक्सी ए54 5जी के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। ये मोबाइल फोन Exynos 1380 चिपसेट पर काम करेगा जिसमें आपको 8GB की रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर आईओएस सपोर्ट के साथ होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Samsung Galaxy A34 5G Specifications (Expectations)
बात करें सैमसंग गैलेक्सी ए34 5जी की तो ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच का डिस्प्ले और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। मोबाइल फोन में 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
54 mins agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 hr agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
3 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
23 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines