हर साल जब जापान में वसंत आता है तो पूरा देश गुलाबी और सफेद चेरी के फूलों से सज जाता है। यह नजारा देखने लाखों लोग पार्कों और नदियों के किनारे जमा होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सुंदर पेड़ अब बूढ़े हो रहे हैं और धीरे-धीरे मुरझा रहे हैं? पेड़ों को बचाने के लिए अब टेक्नोलॉजी की मदद ली जा रही है। जापान की एक कंपनी ने ऐसा AI टूल बनाया है जो सिर्फ फोटो देखकर बता देता है कि पेड़ कितना स्वस्थ है। यह टेक्नोलॉजी भविष्य में इन पेड़ों को बचाने में बहुत मदद कर सकती है।
सकुरा का मौसम और बूढ़े होते पेड़
जापान में हर साल “सकुरा” यानि चेरी ब्लॉसम का मौसम बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह वसंत ऋतु की शुरुआत का प्रतीक होता है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी इस नजारे का आनंद लेने दूर-दूर से आते हैं। लेकिन जापान के प्रसिद्ध चेरी के पेड़ अब बूढ़े हो रहे हैं, जिनकी उम्र 70 से 80 साल के आसपास पहुंच चुकी है। इस उम्र में उनकी देखभाल करना और उन्हें स्वस्थ बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। इन्हीं समस्याओं से निपटने के लिए जापान की मशहूर कंपनी किरिन ने एक नया AI टूल “Sakura AI Camera” विकसित किया है।
AI कैमरा से पेड़ों की जांच
ये टूल स्मार्टफोन से ली गई चेरी के फूलों की तस्वीरों को देखकर पेड़ की हालत और उम्र के बारे में जानकारी देता है। यूजर को बस अपनी फोटो वेबसाइट पर अपलोड करनी होती है और फिर AI टूल पेड़ को एक 5-बिंदु वाले पैमाने पर रेट करता है जैसे “बहुत स्वस्थ” से लेकर “चिंता की बात” तक। इस टेक्नोलॉजी को 5,000 तस्वीरों से ट्रेन किया गया है जो विशेषज्ञों की मदद से इकट्ठा की गई थीं। अब तक करीब 20,000 नई तस्वीरें मिल चुकी हैं और यह सारा डेटा स्थानीय प्रशासन को मुफ्त में दिया जा रहा है ताकि वे पेड़ों की देखभाल बेहतर ढंग से कर सकें।
पेड़ बचाने में मिल रही मदद
टोक्यो के मेगुरो वार्ड के मुताबिक, एक नया चेरी का पेड़ लगाने में करीब 10 लाख येन (लगभग ₹5.5 लाख) खर्च होता है। इसलिए पुराने पेड़ों को बचाना और उनकी समय पर देखभाल करना बहुत जरूरी हो गया है। जापान ट्री डॉक्टर्स एसोसिएशन के हिरोयुकी वाडा इस AI प्रोजेक्ट के निगरानीकर्ता हैं। वे टोक्यो के कई इलाकों में पेड़ों की जांच करते हैं। उनका कहना है कि ये टूल वैज्ञानिकों को ये समझने में भी मदद करेगा कि पेड़ खराब क्यों हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन, ज्यादा गर्मी और बारिश की कमी भी पेड़ों की हालत बिगाड़ रही है।
पेड़ों के संरक्षण की ओर एक कदम
किरिन कंपनी ने पिछले साल से अपने मुनाफे का एक हिस्सा चेरी के पेड़ों को बचाने के लिए दान करना शुरू किया है। कंपनी की प्रतिनिधि, रिसा शियोडा का कहना है कि ये उनके लिए समुदाय को “थोड़ा लौटाने” जैसा है, क्योंकि जापान में जब लोग “हनामी” यानी चेरी के फूलों के नीचे बैठकर पार्टी करते हैं, तो अक्सर किरिन की बीयर वगैरह पीते हैं। चेरी ब्लॉसम जापानी संस्कृति में जिंदगी की नश्वरता (यानि कि कुछ भी हमेशा नहीं रहता) का प्रतीक माने जाते हैं क्योंकि इनके फूल बहुत जल्दी झड़ जाते हैं। ये मौसम सिर्फ फूलों का नहीं, बल्कि जापान में नए बिजनेस साल और नई नौकरियों की शुरुआत का भी संकेत देता है।
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
2 hrs ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
4 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
4 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines