Refurbished Phone Buying Tips: कुछ लोगों के लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदना आज भी काफी मुश्किल भरा काम है, लेकिन जब से Refurbished Phone मार्केट में आये हैं तब से स्मार्टफोन तक आम आदमी की पहुंच काफी आसान हो गई है। अब जरूरी नहीं है कि हर बार आप नया हैंडसेट ही खरीदें इसके बजाय, आप एक रिफर्बिश्ड फोन खरीदकर अच्छी सेविंग कर सकते हैं। हालांकि बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि रिफर्बिश्ड फोन क्या होता है? और यह नए स्मार्टफोन से इतने सस्ते क्यों होते हैं। आइये आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
रीफर्बिश्ड फोन क्या है?
एक रिफर्बिश्ड फोन को सेकेंड-हैंड फोन भी कहा जाता है। हालांकि इन फोन्स को पहले कंपनी द्वारा टेस्ट किया जाता है। अगर इसमें कोई कमी पाई जाती है तो इसे सुधार कर ही ग्राहक को बेचा जाता है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा स्थिति में फोन बेचने के बजाय, पिछले मालिक ने इसे रिटर्न पॉलिसी के माध्यम से वापस भेज दिया होगा या इसे ट्रेड-इन साइट पर बेच दिया होगा। इसके बाद रिटेलर फोन को पूरी तरह से जांचेगा और किसी भी खराबी को ठीक करके इसे रिफर्बिश्ड के रूप में सेल करेगा।
ये भी पढ़ें : X Subscription Plans: एक्स प्रीमियम लेने से पहले देख लें पूरी Price List, सिर्फ 244 रुपये में मिल रहे धांसू फीचर्स
रीफर्बिश्ड फोन कितना बेहतर?
अगर आप भी इन दिनों एक नया फोन लेने का प्लान बना रहे हैं और आपका बजट कुछ कम है, लेकिन आप फीचर्स के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करना चाहते तो ऐसे में रिफर्बिश्ड फोन एक बेस्ट ऑप्शन है। खास बात यह है कि रिफर्बिश्ड फोन बेचने वाली कुछ कंपनियां तो फोन पर 30-दिन की रिटर्न पॉलिसी भी देती हैं जिससे आप मन बदलने पर वापस भी कर सकते हैं। यदि आप लकी हैं, तो फोन के साथ आपको फ्री में चार्जर भी मिल सकता है, लेकिन बॉक्स में हेडफोन या कोई एक्स्ट्रा चीज होने की संभावना नहीं है।
संबंधित खबरें
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
1 hr agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
20 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
22 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
2 days agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines