Redmi Note 12 5G (8GB+256GB) Sale Starts: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने इस साल की शुरुआत में भारत में अपनी नोट 12 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में Redmi Note 12 Pro 5G और Redmi Note 12 Pro+ 5G के साथ Redmi Note 12 5G मॉडल शामिल हैं। इसमें रेडमी नोट 12 5जी 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध है। अब आज यानी 20 अप्रैल से भारत में नोट 12 5G के 8GB रैम वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है।
Redmi Note 12 5G (8GB+256GB): कीमत और उपलब्धता
रेडमी नोट 12 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट आज से भारत में पहली बार खरीदने के लिए उपलब्ध हो रहा है। नए वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। लेकिन ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के 1,500 रुपये (~$18) की छूट पा सकते हैं। इस डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 20,499 रुपये रह जाती है। फोन को Amazon, Mi.com, Mi Store ऐप और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 12 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट को मैट ब्लैक, मिस्टिक ब्लू और फ्रॉस्टेड ग्रीन जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन के मौजूदा 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत वर्तमान में क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः 8GB रैम, 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ Infinix का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च, कीमत 20 हजार, बिक्री इस दिन से शुरू
ऐसे हैं Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशन
रेडमी का यह 5जी फोन 6.67-इंच के FHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 चिपसेट दे रही है, जिसे LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे की बात करें तो इसके रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
और पढ़िए – POCO F5 भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार! जानें संभावित स्पेसिफिकेशन
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग के साथ आता है। हैंडसेट MIUI 13 आधारित Android 12 OS पर चलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines