Redmi Buds 4 Pro and Redmi Buds 4 Launched: रेडमी ने एक साथ दो ईयरबड्स लॉन्च किए हैं, जो बड्स 4 सीरीज है। इसमें रेडमी बड्स 4 प्रो (Redmi Buds 4 Pro)और रेडमी बड्स 4 (Redmi Buds 4) शामिल है। इन दोनों बड्स को शाओमी 12टी सीरीज (Xiaomi 12T Series) के साथ लॉन्च किया गया है।
दोनों में डुअल डायनेमिक ड्राइवर (Dual dynamic driver) और एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (Active Noise Cancellation) का सपोर्ट है। टच सपोर्ट के साथ आने वाले ये इयरबड्स 30 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आइए रेडमी बड्स 4 प्रो और रेडमी बड्स 4 के बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Google Event Today: आज लॉन्च होंगे पिक्सल 7 सीरीज और पिक्सल वॉच, पहले ही जान लें इन डिवाइस की खासियत
Redmi Buds 4 Series की कीमत
यूरोप में Redmi Buds 4 Pro की कीमत 99.9 यूरो यानी करीब 8,000 रुपये है। इसका मिडनाइट ब्लैक और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन आता है। बात करें Redmi Buds 4 की तो इसकी कीमत 59.9 यूरो यानी करीब 5,000 रुपये है। इसका लाइट ब्लू और ग्लोस व्हाइट कलर ऑप्शन है। फिलहाल भारत में इन दोनों बड्स को पेश नहीं किया गया है।
Redmi Buds 4 Series के स्पेसिफिकेशन
रेडमी बड्स 4 और रेडमी बड्स 4 प्रो में 10mm और 6mm के दो डायनेमिक ड्राइवर हैं। Redmi Buds 4 Pro के साथ ANC का भी सपोर्ट दिया गया है जिसे लेकर एंबियंस न्वाइज को 43dB तक कम करने का दावा है। इसमें ट्रांसपैरेंसी मोड भी है। प्रत्येक ईयरबड्स में तीन माइक्रोफोन शामिल किया गया हैं।
Redmi का दावा है कि एक बार की चार्जिंग के बाद बड्स के साथ 9 घंटे तक आसानी से यूज कर सकते है, जबकि चार्जिंग केस के साथ कुल 36 घंटे का बैकअप होगा।
अभी पढ़ें – Amazon Sale: इन 5 Calling Smartwatch पर बंपर छूट, जल्दी जान लें ऑफर्स
Redmi Buds 4 Series के फीचर्स
रेडमी Buds 4 Pro के साथ लो लैटेंसी मोड और ब्लूटूथ v5.3 भी मौजूद है। बड्स के साथ डुअल पेयरिंग भी है यानी दो डिवाइस के साथ आप एक साथ कनेक्ट कर सकते हैं और दोनों के बीच स्विच भी कर सकते हैं। Redmi Buds 4 Pro को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP54 की रेटिंग मिली है।
Redmi Buds 4 के साथ थ्री लेवल ANC टेक्नोलॉजी मिलती है जिसे लेकर 35dB न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी है। इसकी कुल बैटरी को लेकर 30 घंटे के बैकअप का दावा है जिसमें चार्जिंग केस की बैटरी भी दी गई है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
10 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines