Redmi A1 Plus Sale Begin in India: रेडमी इंडिया (Redmi India) ने पिछले हफ्ते बजट स्मार्टफोन Redmi A1 Plus लॉन्च किया था। ये नया स्मार्टफोन लेदर टेक्सचर्ड डिजाइन के साथ आता है। इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है।
इसके बैक पर 8 मेगापिक्सल का डुअल एआई रियर कैमरा दिया गया है। अब इस फोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की वेबसाइट से भी की जाएगी। इसका पूरा विवरण यहां बताया जा रहा है।
अभी पढ़ें – boAt की Wave Ultima Max स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स, स्पेक्स और कीमत
Redmi A1+ Specifications
- Redmi A1 Plus में 6.52 इंच की LCD स्क्रीन है।
- इसमें MediaTek HelioA22 चिपसेट दिया गया है।
- ये एंड्रॉइड 12 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
- इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।
- इसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
- सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- ये फोन 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
Redmi A1+ Price and Availability
Redmi A1+ को भारत में दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फोन के 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी वेरिएंट की कीमत 7499 रुपये रखी गई है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 3GB रैम + 32GB इंटरनल मेमोरी की कीमत 8,499 रुपये है।
अभी पढ़ें – Samsung ला रहा दो किफायती स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स समेत अन्य जानकारी
दोनों वेरिएंट को लाइट ग्रीन, लाइट ब्लू और क्लासिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की बिक्री आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, mi.com, Mi Home और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी।
Redmi A1 Plus Launch Offer
लॉन्च ऑफर के तौर पर कंपनी इस फोन की खरीद पर 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। डिस्काउंट के बाद Redmi A1+ के बेस वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है जबकि इसके टॉप वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 hr agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
3 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
5 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
22 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
23 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines