Redmi A1+ Launched: शाओमी (Xiaomi) ने अपना लेटेस्ट और किफायती स्मार्टफोन पेश कर दिया है, जो रेडमी ऐ1 (Redmi A1) का अगल वर्जन है। शाओमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का नाम रेडमी ऐ1 प्लस (Redmi A1+) है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5000mAh बैटरी दी गई है।
भारत में पिछले महीने कंपनी ने अपना रेडमी A1 लॉन्च किया था, जो Android Go पर काम करता है। वहीं, अब इसका दूसरा फोन Redmi A1+ भी पेश कर दिया है। ये भी Android Go ही काम करेगा। इससे पहले साल 2019 में रेडमी गो (Redmi Go) एंड्रॉयड गो के साथ आ चुका है।
अभी पढ़ें – Smartphone Blast Reason: भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना फोन हो सकता है बलास्ट!
रेडमी ऐ1 का नया वेरिएंट Redmi A1+ लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी इस फोन की टेस्टिंग काफी समय से कर रही थी, जिसे अब एंट्री लेवल स्मार्टफोन की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Redmi A1 Plus Specifications
- रेडमी A1+ में 6.52 इंच HD + स्क्रीन डिस्प्ले है।
- इसमें टच सेम्पलिंग रेट 120Hz है।
- इसकी स्क्रीन 400 nits के पिक ब्राइटनेस के साथ है।
- इसमें MediaTek Helio A22 चिपसेट है।
- ये फोन Android 12 Go Edition पर काम करता है।
Redmi A1 Plus Price and Availability
Redmi A1+ को फिलहाल केन्या में पेश किया गया है। इस फोन को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 85 डॉलर (करीब 7 हजार रुपये) रखी गई है। इसे सिंगल 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है।
Redmi A1 Plus Connectivity Features
- डुअल सिम 4G
- सिंगल बैंड WiFi
- ब्लूटूथ 5.0
- GNSS
- माइक्रो USB पोर्ट
- 3.5mm ऑडियो जैक
Redmi A1 Plus Camera & Battery
रेडमी ऐ1+ स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W के चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बात करें कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मुख्य कैमरा 8 मेगापिक्स और डेप्थ सेंसर 0.3 मेगापिक्सल है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
8 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
11 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines