Redmi 12 Launching Live Stream: दिग्गज चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी आज यानी 1 अगस्त 2023 को अपना एक बजट फ्रेंडली फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। रेडमी 12 सीरीज को भारत में लाइव स्ट्रीम पर लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में शाओमी इंडिया ने रेडमी 12 का एक टीजर पोस्टर भी जारी किया था, जिसमें इसके क्रिस्टल ग्लास डिजाइन की भी पुष्टि की गई है। वहीं, अब वो दिन आ गया है जब रेडमी 12 को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि कब, कैसे और कहां से इसका लाइव स्ट्रीम देखा जा सकता है।
Redmi 12 Launch Date in India
शाओमी द्वारा रेडमी 12 सीरीज को 1 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल- 4G और 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट वाले शामिल होंगे। लॉन्च के साथ ही फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि रेडमी 12 रेनबो ह्यूज के साथ मूनस्टोन सिल्वर रंग और क्रिस्टल ग्लास डिजाइन का होगा।
How to Watch Redmi 12 Live Stream?
शाओमी की ओर से नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 1 अगस्त दोपहर 12 बजे इसे सभी के लिए लाइव स्ट्रीम के माध्यम से उपलब्ध किया जाएगा। इस इवेंट को लोग घर बैठे या कहीं भी ऑनलाइन देख सकेंगे। इस दौराम रेडमी 12 सीरीज के अलावा अन्य प्रोडोक्ट्स को भी पेश किया जाएगा। आप Xiaomi India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से रेडमी 12 सीरीज की लॉन्चिंग को लाइव देख सकते हैं।
यहां से देखें रेडमी 12 सीरीज का लाइव स्ट्रीम
Redmi 12 Series Price & Availability
मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर के साथ रेडमी 12 का 4जी वैरिएंट पहले ही ग्लोबली बाजार में उपलब्ध है। भारत में रेडमी 12 सीरीज को अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) और कंपनी की आधिकारिक साइट (mi.com) पर खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
कीमत की बात करें तो रेडमी 12 4G को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया जाएगा, जो दो रैम वैरिएंट्स (4GB + 128GB और 6GB + 128GB) के साथ होंगे। जबकि, रेडमी 12 5G भी अधिक रैम के साथ आ सकता है, जो 6GB + 128GB और 8GB + 256GB के ऑप्शन्स के साथ हो सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 13,999 रुपये हो सकती है।
Redmi 12 Series Key Specifications
रेडमी 12 5जी में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। ये फोन 6.79-इंच FHD+ 90Hz LCD डिस्प्ले के साथ होगा। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर काम करेगा। इसके 5G मॉडल में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 का सपोर्ट मिलेगा। जबकि, 4G में MediaTek Helio G88 SoC होगा। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसकी बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
10 mins agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines