Realme P4 Power: अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो Realme आपके लिए एक ऐसा स्मार्टफोन ला रहा है जो इस टेंशन को लगभग खत्म कर सकता है. Realme ने भारत में अपने नए फोन realme P4 Power की पुष्टि कर दी है, जिसमें 10,001mAh की बेहद बड़ी बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर कई घंटों तक बिना रुके काम करेगा. Realme P4 Power को भारत में 29 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां शेयर कर दी हैं, जिससे साफ है कि यह डिवाइस खास तौर पर पावर यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
10,001mAh बैटरी की ताकत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,001mAh बैटरी है. Realme के मुताबिक, यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब 32.5 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग, 21.3 घंटे तक नेविगेशन और लगभग 185.7 घंटे तक म्यूजिक स्ट्रीमिंग कर सकता है. पिछले साल पेश किए गए 10,000mAh कॉन्सेप्ट फोन के बाद अब कंपनी इसे असली प्रोडक्ट के तौर पर ला रही है.
बैटरी हेल्थ की लंबी गारंटी
Realme फोन की बैटरी को लेकर काफी भरोसा दिखा रही है. कंपनी का कहना है कि P4 Power की बैटरी 4 साल तक 80% हेल्थ बनाए रखेगी. अगर इस अवधि में बैटरी हेल्थ इससे नीचे जाती है, तो कंपनी फोन को फ्री में बदलने का भी वादा कर रही है.
फास्ट और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इसके अलावा इसमें 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. खास बात यह है कि फोन का वजन सिर्फ 219 ग्राम बताया जा रहा है.
डिस्प्ले और डिजाइन की झलक
Realme P4 Power में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K होगा. फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि यह AMOLED पैनल होगा या LCD. डिजाइन को Pearl Academy के साथ मिलकर तैयार किया गया है और फोन तीन रंगों TransOrange, TransSilver और TransBlue में आएगा. यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलेगा, जो Android 16 पर बेस्ड होगा. कंपनी इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रही है, जो इस सेगमेंट में इसे मजबूत बनाता है.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
लीक्स के मुताबिक, Realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जा सकता है. यही चिपसेट Motorola Edge 60 Fusion और Infinix GT 30 जैसे फोन्स में भी देखा गया है, जिससे अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है.
कैमरा और प्रोटेक्शन फीचर्स
कैमरे को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा. फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है. इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.
संभावित कीमत और बिक्री प्लेटफॉर्म
एक टिप्स्टर के मुताबिक, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की बॉक्स MRP करीब 37,999 रुपये हो सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. Realme ने यह जरूर कन्फर्म किया है कि फोन Flipkart, Realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें- iPhone 18 Pro में होगा अब तक का सबसे बड़ा बदलाव? डिजाइन से लेकर कीमत तक, iPhone 17 Pro से कितना अलग होगा?
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines