Realme Narzo N53 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन की दुनिया में 15 से 20 हजार रुपये के बीच के सेगमेंट वाले कई फोन मार्केट में उतारे जाते हैं। कई फोन निर्माता कंपनी है जो इन सेगमेंट में फोन पेश करती हैं। वीवो, ओप्पो, लावा, रियलमी, रेडमी जैसी कंपनियां कई किफायती फोनों को लाती रहती है।
हालही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें रियलमी नार्जो एन सीरीज का नया मॉडल आने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि रियलमी नार्जो एन53 जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए जानते हैं कि फोन कितने रुपये में और कब तक लॉन्च हो सकता है? साथ ही इसकी खासियत क्या-क्या हैं?
Realme Narzo N53 Launch Date in India
प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट में अज्ञात उद्योग सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि रियलमी नार्जो एन53 चीन में अपनी शुरुआत के तुरंत बाद भारत में भी लॉन्च होगा। हालांकि, इस रिपोर्ट में भारत लॉन्च की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन ये भी कहा गया है कि रियलमी देश में एक ही समय में रियलमी 11 5जी और रियलमी नार्ज़ो एन53 को लॉन्च करेगा।
Realme Narzo N53 Price in India (Expecting)
प्राइसबाबा की रिपोर्ट के अनुसार देश में दूसरे Narzo N-Series फोन के रूप में डेब्यू करने की संभावना है। हैंडसेट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 13,000 रुपये हो सकती है। जबकि, देश में पहले से उपलब्ध Realme Narzo N55 की कीमत 4GB + 64GB मॉडल के लिए 10,999 रुपये है।
बात करें कलर ऑप्शन्स की रियलमी नार्जो एन53 के फेदर ब्लैक और फेदर गोल्ड कलर ऑप्शन आ सकते हैं। भारत में उपलब्ध रियलमी नार्जो एन55 प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर के साथ भारत में उपलब्ध है।
Realme Narzo N53 Specs (Expectation)
रियलमी नार्जो एन53 के लीक स्पेसिफिकेशन्स के मुताबिक फोन में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर होगा। इसमें 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 1080 x 2400 पिक्सेल रेजुलुशन और पंच होल होगा। फोन में डुअल रियर कैमरा 50MP + 2MP होगा। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines