Realme Narzo 60 Series Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में रियलमी ने हाल ही में अपनी रियलमी 11 सीरीज (Realme 11 Series) को लॉन्च किया है। इसके बाद अब भारत में नई सीरीज आने के लिए तैयार है।
जी हां, भारत में आज यानी 6 जुलाई, गुरुवार को रियलमी नार्जो 60 सीरीज लॉन्च की जाएगी। पिछले काफी समय कंपनी की ये सीरीज लीक्स और टीज के जरिए सुर्खियों में है। वहीं, अब रियलमी नार्जो 60 सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि रियलमी नार्जो 60 सीरीज कब तक भारत में लॉन्च होगी और इसकी खासियत के साथ कीमत कितनी हो सकती है?
Realme Narzo 60 Series Release Date in India
आधिकारिक तौर पर रियलमी नार्जो 60 सीरीज को भारत में 6 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। दोपहर 12 बजे IST से ब्रांड के आधिकारिक YouTube चैनल पर नार्जो 60 सीरीज की लॉन्चिंग लाइव होगी आप चाहें तो इसे देख सकते हैं।
इस दौरान नार्जो 60 सीरीज में रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो को शामिल किया जाएगा। साथ में रियलमी बड्स वायरलेस 3 नामक एक नेकबैंड-स्टाइल वायरलेस इयरफोन भी लॉन्च होगा।
Realme Narzo 60 Series Price (Expected)
भारत में रियलमी नार्जो 60 को 20 हजार रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। जबकि, इसके टॉप मॉडल- रियलमी नार्जो 60 प्रो की कीमत 25 हजार रुपये से कम हो सकती है। हालांकि, डिवाइस को उच्च मेमोरी कॉन्फ़िगरेशन के साथ अधिक कीमत में भी लाया जा सकता है।
Realme Narzo 60 Series Specs
रियलमी नार्जो 60 में 6.43 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले हो सकता है। इसका वेनिला मॉडल 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। जबकि, प्रो वर्जन में 6.7-इंच केंद्रित पंच होल 10-बिट कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2412 x 1080 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
रियलमी नार्जो 60 मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 चिप द्वारा संचालित होगा। जबकि, इसका प्रो वर्जन मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC द्वारा संचालित होगा। दोनों फोन Android 13 पर आधारित Realme UI 4.0 को बूट करेंगे।
दोनों फोन एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ होंगे, लेकिन प्रो मॉडल डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ भी होगा।बैटरी की बात करें तो दोनों में 5,000mAh की बैटरी होगी। जबकि, वेनिला 33W और प्रो वर्जन 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा।
कैमरे की बात करें तो इसका वनिला मॉडल 64MP के रियर कैमरा और 8MP के सेल्फी कैमरा के साथ होगा। जबकि इसका प्रो वेरिएंट 100MP मुख्य कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा के साथ होगा। इसके अलावा अन्य दोनों कैमरे 2-2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ होंगे।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines