Realme Narzo 60 5G Series Sale Date: हाल ही में रियलमी ने अपनी नार्जो 60 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है। इस सीरीज में दो मॉडल रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी शामिल है। दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ हैं। लुक के माममे में भी फोन अन्य कंपनी के डिवाइसों को टक्कर दे रहा है।
अगर आप भी काफी समय से रियलमी नार्जो 60 या रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी को खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपका ये इंतजार बस खत्म होने वाला है। दरअसल, आज यानी 15 जुलाई 2023 को रियलमी नार्जो 60 5जी सीरीज की पहली बिक्री (Realme Narzo 60 5G Series First Sale) है। इस दौरान फोन को ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा, जिससे आपके लिए ये कम कीमत का पड़ सकता है। आइए इस पर मिल रहे ऑफर्स (Realme Narzo 60 Sale Today) के बारे में जानते हैं।
Realme Narzo 60 5G Series Price
रियलमी नार्जो 60 के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी के 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये और 12GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये है।
Realme Narzo 60 5G Series Availability & Offers
उपलब्धता की बात करें तो रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा अमेजन पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर रियलमी नार्जो 60 और रियलमी नार्जो 60 प्रो 5जी को बैंक कार्ड डिस्काउंट और ईएमआई ऑप्शन्स के साथ लिस्ट किया जाएगा। 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से सेल को लाइव कर दिया जाएगा।
Realme Narzo 60 5G Key Specs
डिस्प्ले- 6.43-इंच का FHD+ AMOLED (90Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 6020 SoC
रैम- 8GB तक
स्टोरेज- 256GB तक
रियर कैमरा- 64MP + 2MP
फ्रंट कैमरा- 16MP
बैटरी- 5000mAh
चार्जिंग सपोर्ट- 33W
ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 13.0
सेल्युलर टेक्नोलॉजी- 5जी, 4जी एलटीई
Realme Narzo 60 Pro 5G Key Specs
डिस्प्ले- 6.7-इंच FHD+ AMOLED कर्व्ड (120Hz रिफ्रेश रेट)
प्रोसेसर- मीडियाटेक डाइमेंशन 7050
रैम- 12 LPDDR4X
स्टोरेज- 1TB UFS 2.2 स्टोरेज
रियर कैमरा- 100MP + 8MP
सेल्फी कैमरा- 16MP
बैटरी- 5000mAh
चार्जिंग सपोर्ट- 67W
ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड 13.0
सेल्युलर टेक्नोलॉजी- 5जी, 4जी एलटीई
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines