Realme C51: रियलमी के स्मार्टफोन लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी एक के बाद एक धांसू फीचर्स वाला नया स्मार्टफोन पेश कर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने ही अपने रियलमी सी 53 को पेश किया है, जो एक बजट स्मार्टफोन है। अब, कंपनी भारत में एक और नया मोबाइल फोन पेश करने की तैयारी में है। इस अपकमिंग फोन का नाम रियलमी C51 है।
ब्रांड ने इस फोन को भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक तौर पर टीज किया है, जिससे संकेत मिलता है डिवाइस जल्द ही भारत में भी दस्तक दे सकता है। डिवाइस के लिए एक लैंडिंग पेज ब्रांड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी आधिकारिक तौर पर इसके सटीक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है।
आपको बता दें कि, चाइनीज कंपनी ने रियलमी सी 51 को हाल ही में ताइवान और इंडोनेशिया में पेश किया है। संभावना है कि यह स्मार्टफोन वैश्विक वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में आ सकता है।
Realme C51 के स्पेसिफिकेशन्स
अन्य देशों में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह डिवाइस HD+ रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इस डिस्प्ले का ब्राइटनेस 560 निट्स और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्मार्टफोन UNISOC T612 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
यह भी पढ़ेंः इस रक्षाबंधन में दिखना चाहते है खास, आप भी ट्राई कर सकते है ये ऑउटफिट
कैमरे के मोर्चे पर रियलमी का रियमली सी 51 में फोटोग्राफी के लिए 50MP AI डुअल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 5MP AI फ्रंट-फेसिंग कैमरा देखने को मिलता है।
5,000mAh की बैटरी 33W तक की फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। इसमें हेडफोन जैक, किनारे पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी कुछ अच्छी सुविधाएं हैं, और यह बॉक्स के ठीक बाहर एंड्रॉइड 13 चलाता है। साथ ही, यह 7.99 मिमी पर काफी पतला है और इसका वजन 186 ग्राम है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines