Realme 11 Pro: दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने हाल ही में Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। डिवाइस को बाजार में खूब पसंद किया जा रहा है। अब रेडमी के इसी फोन को टक्कर देने रियलमी अपने Realme 11 Pro सीरीज को पेश करने की योजना पर काम कर रही है। हाल ही में इस फोन को ब्लूटूथ एसआईजी पर देखा गया था और अब रियलमी के दो अपकमिंग स्मार्टफोन को टीकेडीएन सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। जिससे कहा जा रहा है ये फोन्स रियलमी 11 लाइनअप का हिस्सा हो सकते हैं।
मॉडल नंबर RMX3771 और RMX3741 वाले दो रियलमी डिवाइस को TKDN सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इसमें RMX3771 Realme 11 Pro 5G हो सकता है। वहीं, RMX3741 के मार्केटिंग नाम पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।
और पढ़िए – Realme GT 3 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS पर आया नजर, 240W चार्जर से होगा लैस
Realme 11 Pro धांसू फीचर्स से होगा लैस
रियलमी 11 Pro 5G बाजार में सबसे अधिक मांग वाले स्मार्टफोन में से एक हो सकता है। कंपनी इस फोन को धासू प्रोसेसर, धाकड़ कैमरा और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ेंः Samsung जल्द ही भारत में Galaxy A34 5G का 6GB वेरिएंट को केरेगा लॉन्च, कीमत होगी कम
Realme 10 Pro 5G
रियलमी बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 10 प्रो 5जी है, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फोन में 6.72-इंच 120Hz LCD डिस्प्ले, एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। यह LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी के इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक ऑफर करती है और यह 33W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट ट्विन स्टीरियो स्पीकर, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
10 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
11 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
14 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
14 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
16 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines