Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 Processor: क्वालकॉम ने आज यानी 17 नवंबर, 2023 को अपने नए स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्लेटफॉर्म की घोषणा की है। क्वालकॉम ने कहा कि नया स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर “फर्स्ट-इन-टियर फीचर्स के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस और पावर इफिशिएंसी” प्रदान करेगा। यह नया मिड-रेंज प्रोसेसर यूजर्स को कुछ एआई-संचालित सुविधाएं भी प्रदान करता है। इस प्रोसेसर का इस्तेमाल शुरुआत में वीवो और ऑनर के आने वाले फोन में किया जाएगा। इससे पहले क्वालकॉम ने हाल ही में अपने प्रीमियम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर की घोषणा की थी जिसका उपयोग Xiaomi 14 में किया गया है।
क्वालकॉम ने लॉन्च किया स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर
नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यह “ऑन-डिवाइस एआई” प्रदान करता है जो यूजर्स के समग्र एआई अनुभव को बढ़ावा देगा। इस प्रोसेसर को लॉन्च करते हुए कंपनी ने कहा है कि यह यूजर्स को बेहतर गेमिंग अनुभव के साथ क्रिएटिविटी-चार्ज कैमरा और पावरफुल 5G कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। क्वालकॉम का लेटेस्ट मिड-रेंज प्रोसेसर ग्राहकों को स्नैपड्रैगन 7-सीरीज में अपने पिछले प्रोसेसर से अधिक की पेशकश करेगा।
स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर में नया क्या है?
नया स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म आने वाले स्मार्टफोन में व्यापक अनुभवों को बढ़ाएगा। क्वालकॉम का नया मोबाइल प्लेटफॉर्म 2.63Hz पीक सीपीयू स्पीड, प्रति वाट 60% बेहतर AI परफॉर्मेंस और 50% फास्ट GPU प्रदर्शन प्रदान करेगा। इसके अलावा यह प्रोसेसर प्रदर्शन प्रदान करते समय पावर एफिशिएंट होगा।
ये भी पढ़ेंः अरे वाह! Smart TV वो भी 15 हजार रुपये से कम में, देखें बेस्ट डील्स
स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर के साथ आने वाले डिवाइस
क्वालकॉम ने घोषणा की है कि नए स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर को सबसे पहले चीनी स्मार्टफोन ब्रांड HONOR और Vivo द्वारा नवंबर 2023 में घोषित होने वाले स्मार्टफोन में देखा जाएगा। नए प्रोसेसर से आगामी स्मार्टफोन में अधिक AI-संचालित सुविधाओं को अनलॉक करने की उम्मीद है। कुल मिलाकर यह प्रोसेसर मोबाइल फोन यूजर्स को और बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करेगा।
इस प्रोसेसर से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
13 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
17 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines