Probuds N31 Neckband Launch Price India: प्रोबड्स ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए एक किफायती नेकबैंड को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से एन31 नेकबैंड को टैगलाइन “स्ले द लिमिट्स” के तहत लॉन्च किया गया। दावा है कि सिंगल चार्जिंग पर ये 45 घंटों से ज्यादा का प्लेटाइम सपोर्ट करता है। इसके अलावा नेकबैंड में कई तरह के शानदार फीचर्स भी शामिल हैं। आइए आपको प्रोबड्स एन31 नेकबैंड के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Probuds N31 Neckband Price in India
भारत में प्रोबड्स एन31 नेकबैंड को केवल 999 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये एक किफायती नेकबैंड है जो स्टाइल लुक के साथ पेश किया गया है। इसके तीन कलर ऑप्शन्स- वाइल्ड रेड, पैंथर ब्लैक और फायरफ्लाई ग्रीन कलर भी उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – Pebble की होम ऑडियो प्रोडक्ट में एंट्री, एक साथ तीन हाई-एंड साउंडबार लॉन्च
Probuds N31 Neckband Sale & Availability in India
बात करें उपलब्धता की तो एन31 नेकबैंड की बिक्री 12 अप्रैल 2023 से शुरू होगी। इस दिन से आप नेकबैंड को खरीद सकेंगे। इच्छुक ग्राहक N31 नेकबैंड को Lava Mobiles के ऑनलाइन स्टोर और Amazon की आधिकारिक वेबसाइट से नेकबैंड को खरीद सकते हैं।
Probuds N31 Specifications
प्रोबड्स एन31 नेकबैंड में इमर्सिव हाई बास साउंड आउटपुट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, डेडिकेटेड प्रो-गेम मोड और 10mm डायनामिक ड्राइवर्स प्रदान करता है।
280 mAh की बड़ी बैटरी है जो 45+ घंटे का प्लेटाइम, ENC (एनवायरनमेंट नॉइज़ कैंसिलेशन) और एक प्रो-गेम मोड प्रदान करती है जो 60ms तक की लेटेंसी प्रदान करती है। इसके अलावा ये टाइप सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में इसका इस्तेमाल 12 घंटे तक किया जा सकता है।
और पढ़िए – OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की भारत में एंट्री, कम कीमत में हैं शानदार फीचर्स!
ऐसे मिल सकेगा प्रोबड्स एन31 मुफ्त
प्रोबड्स ने N31 डेयर 2 कंपेयर चैलेंज भी पेश किया है, जिसमें उपभोक्ता 1000 रुपये से कम में सुविधाओं और क्षमताओं के मामले में एक बेहतर नेकबैंड पाने की स्थिति में N31 मुफ्त में प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता के बारे में अधिक जानने के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
40 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines