Poco F7 Series: स्मार्टफोन की दुनिया में दो और फोन की एंट्री हो चुकी है। स्मार्टफोन निर्माता पोको ने एफ7 सीरीज के तहत दो फोन को ग्लोबली पेश किया है। पोको एफ7 अल्ट्रा और पोको एफ7 प्रो स्मार्टफोन को चुनिंदा देश की मार्केट में उतारा गया है। ये दोनों स्मार्टफोन खास फीचर्स के साथ तैयार किए गए हैं और फ्लैगशिप फोन की लिस्ट में शामिल हुए हैं। आइए पोको एफ7 अल्ट्रा और पोको एफ7 प्रो स्मार्टफोन की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Poco F7 Pro की कीमत और उपलब्धता
पोको एफ7 प्रो को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ ग्लोबल बाजार में उतारा गया है। 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 449 डॉलर यानी करीब 38 हजार रुपये है। जबकि, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 42 हजार रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो फोन के 3 कलर होंगे। ब्लैक, सिल्वर और ब्लू ऑप्शन के साथ फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Poco F7 Ultra की कीमत और उपलब्धता
पोको एफ7 अल्ट्रा को दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट के साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 599 डॉलर यानी करीब 51 हजार रुपये है। जबकि, इसके टॉप वेरिएंट- 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 649 डॉलर यानी करीब 55 हजार रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें काले और पीले दो रंग में फोन उपलब्ध होगा।