हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप का ‘Truth Social’ नाम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जॉइन किया है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेश किया था। इस प्लेटफॉर्म की सबसे खास बात यह है कि ट्रंप इसे ‘रियल फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन’ का मंच बताते हैं और इसी कारण से इसका नाम ‘ट्रुथ’ रखा गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…
‘Truth’ ही क्यों रखा इसका नाम?
जानकारी के मुताबिक, 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद उनके सपोटर्स द्वारा यूएस कैपिटल पर अटैक किया गया। इस घटना के बाद फेसबुक, X और यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से ट्रंप के अकाउंट को बैन कर दिया। ट्रंप ने इस सेंसरशिप के खिलाफ 2022 में ‘Truth Social’ पेश किया और कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां कोई भी बिना किसी डर के अपने थॉट्स शेयर कर सकता है।
सेंसरशिप-फ्री है प्लेटफॉर्म
यही नहीं ट्रंप ने इसे Big Tech के खिलाफ आवाज उठाने वाला मंच भी बताया और दावा किया कि यह सेंसरशिप-फ्री होगा। इसी थिंकिंग की वजह से भी इसका नाम ‘Truth’ Social रखा गया, ताकि यह एक फेयर और इंडिपेंडेंट प्लेटफॉर्म के रूप में पहचाना जाए।
ये भी पढ़ें : करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए Jio लाया खास ऑफर! मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा!
आप कैसे कर सकते हैं ट्रुथ पर रजिस्टर?
अगर आप भी ट्रुथ सोशल पर अकाउंट बनाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ट्रुथ सोशल की ऑफिशियल वेबसाइट www.truthsocial.com पर विजिट करें।
- इसके बाद यहां आपको “Sign Up” बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना ईमेल और फोन नंबर एंटर करें और वेरिफिकेशन के लिए रिक्वेस्ट करें।
- अब अपना यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें।
- लॉग इन करके Truths पोस्ट करें और अन्य यूजर्स को फॉलो करें।
ट्रुथ पर PM मोदी की एंट्री
ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में जॉइन किया है जिसके बाद से उनके 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। उन्होंने यहां अपना पहला पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को थैंक यू कहा है और अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ अपने तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट इंटरव्यू को शेयर करने की खुशी जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ जॉइन करने के बाद पीएम मोदी ने सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप और JD Vance को फॉलो किया है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
22 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines