गूगल ने हाल ही में अपनी नई Pixel 8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था, जो अब देश में खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी के 128GB मॉडल की शुरूआती कीमत 75,999 रुपये रखी है। बता दें कि ये स्मार्टफोन Pixel 7 का ही अपग्रेड मॉडल है और नए चिपसेट, AI फीचर्स, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बेहतर कैमरे जैसे कई बड़े अपग्रेड के साथ आता है। लेकिन, क्या नया Pixel 8 अभी भारत में खरीदने लायक है? आइये जानते हैं वो 5 कारण कि क्यों आपको ये फोन खरीदना चाहिए। इससे पहले जानते हैं फोन की कीमत और बेस्ट ऑफर।
Pixel 8 की भारत में कीमत
Pixel 8 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आता है,लेकिन इस पिक्सल फोन को आप ICICI बैंक, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक कार्ड से कम कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी स्मार्टफोन पर फ्लैट 8,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिससे प्रभावी रूप से कीमत कम होकर 67,999 रुपये हो जाती है।
Pixel 8 खरीदना कितना सही?
सबसे पहले बात सॉफ्टवेयर की करते हैं। Pixel 8 एक ऐसा फोन है जिसे सात साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलेगा, जिसका मूल रूप से मतलब है कि Google नए Pixel फोन के लिए Android 21 OS तक अपडेट देगा। बता दें कि मार्केट में मौजूद आज भी कई बड़े ब्रांड ये पेशकश नहीं कर रहे हैं। डिवाइस 7 साल के सिक्योरिटी पैच और नए फीचर्स से लैस होगा, जिससे Pixel 8 एक बेस्ट ऑप्शन बन जाता है।
ये भी पढ़ें : IOS 17 में नया बग आया सामने, ओवरहीटिंग के बाद अब IPhone में आ रही बड़ी समस्या
कैसा है Pixel 8 का कैमरा?
कैमरा भी इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट है जो आपको Pixel 7 से भी बेहतर मिलता है। आपको इस डिवाइस से बेहतरीन पोर्ट्रेट शॉट मिलेंगे और कुछ लोगों को यह भी लगेगा कि तस्वीरें डीएसएलआर का उपयोग करके ली गई हैं क्योंकि आउटपुट बहुत शानदार होने वाले हैं।
कॉम्पैक्ट डिजाइन
पिक्सेल 8 के बारे में सबसे अच्छी बात इसकी कॉम्पैक्ट स्क्रीन है, जो काफी ब्राइट है और स्क्रॉलिंग और नेविगेटिंग अनुभव को आसान बनाने के लिए Google ने अब 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है। 6.2-इंच डिस्प्ले होने के कारण आप इसे एक हाथ से यूज कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि Pixel 8, Pixel 7 की तुलना में थोड़ा हल्का लगता है।
Google के इस नए फोन में डिजाइन के मामले में कोई बड़े बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि कंपनी ने इसमें कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, कैमरा की पोजीशन में भी थोड़ा सा बदलाव किया गया है। जिससे फोन को होल्ड करना काफी आसान हो गया है।
नए AI फीचर्स
AI फीचर्स के कारण भी Pixel 8 काफी पॉपुलर हो रहा है। यह डिवाइस मल्टी-टास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। कंपनी ने इस फोन में एक नया एआई-बेस्ड फीचर भी दिया है जिसे बेस्ट टेक के नाम से जाना जाता है जो यूजर्स को कई ग्रुप फोटोस को मर्ज करने की सुविधा देता है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
5 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
23 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines