Paytm ONDC Super Saver Weekend Offer: पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड (पीईपीएल) ने ‘पेटीएम से ओएनडीसी नेटवर्क’ (Paytm Se ONDC Network) पर ‘सुपर सेवर वीकेंड ऑफर’ का अनावरण किया है। इसके तहत यूजर्स को ऑनलाइन खरीदारी पर विशेष छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रॉनिक से लेकर किचेन के सामान तक कोई सामान लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये सुनहरा मौका हो सकता है।
250 रुपये के ऑर्डर पर 125 रुपये की छूट
ओएनडीसी नेटवर्क पर पीईपीएल ने तेजी से विकास का अनुभव किया है। यह ऐप ग्राहकों को विभिन्न श्रेणियों में 200 से अधिक ब्रांडों तक पहुंच प्रदान करता है। सबसे खास बात ये है कि पेटीएम ओएनडीसी फूड प्लेटफॉर्म पर ग्राहक मुफ्त डिलीवरी के साथ 150 रुपये की फ्लैट छूट का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन सहित अन्य सामान पर 250 रुपये के न्यूनतम ऑर्डर मूल्य पर 125 रुपये की छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह आकर्षक ऑफर 31 अक्टूबर तक वैध रहेगा।
1,000 रुपये की खरीद पर 10% की छूट
अगर कोई ग्राहक 1,000 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले इलेक्ट्रॉनिक प्रोड्ट्स की खरीदारी करता है तो उसे पीईपीएल फ्लैट 10 प्रतिशत की छूट दे रहा है। पेटीएम ओएनडीसी नेटवर्क लॉन्च करने में अग्रणी था और उसने पीईपीएल द्वारा संचालित पेटीएम ऐप पर पेटीएम से ओएनडीसी नेटवर्क पेश किया।
यह भी पढ़ेंः ऐसा मौका बार-बार नहीं, Flipkart Sale में बेहद ही सस्ते में मिल रहा Realme का धांसू स्मार्टफोन, जल्द खरीदें
ओएनडीसी नेटवर्क पर कंपनी का बयान
पीईपीएल के एक प्रवक्ता ने कहा, ”ओएनडीसी नेटवर्क पर सबसे लोकप्रिय बायर ऐप के रूप में हम यूजर्स को टॉप ब्रांडों पर शानदार ऑफर के साथ उनके ऑनलाइन रिटेल अनुभव को नया रूप देते हुए, निर्बाध रूप से खरीदारी करने में सक्षम बनाते हैं। इस सुपर सेवर वीकेंड डिस्काउंट सेल के साथ हमारा लक्ष्य अपने यूजर्स को किफायती कीमतों पर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स पेश करना है।”
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
7 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
8 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
12 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
14 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines