Password Manager Security Issue: आजकल सभी अकाउंट के पासवर्ड याद रखना एक बहुत ही मुश्किल भरा काम है। इसलिए आज हम में से बहुत से लोग पासवर्ड मैनेजर का यूज करते हैं। ये आपके सभी पासवर्ड एक ही स्थान पर रखने में मदद करते हैं, लेकिन सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने पासवर्ड मैनेजर का यूज करने वाले लोगों के लिए एक चेतावनी जारी की है। साथ ही एक्सपर्ट्स ने इन सभी ऐप्स में कुछ खामियों के बारे में भी विस्तार से बताया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
सेफ नहीं हैं आपके पासवर्ड
यूरोप में ब्लैक हैट सम्मेलन के दौरान भारत के हैदराबाद में अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) के शोधकर्ताओं द्वारा सबसे पहले इस मुद्दे की सूचना दी गई है। जिसमें कहा गया है कि Password मैनेजर में सेव किए गए पासवर्ड सेफ नहीं हैं। एक्सपर्ट्स ने ‘ऑटोस्पिल’ नामक एक बग की पहचान की है जो एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध ऑटोफिल पासवर्ड फीचर से जुड़ी है।
इस वीडियो से भी जानें Password मैनेजर के बारे में
पासवर्ड मैनेजर हो रहा कंफ्यूज!
इस रिपोर्ट में शोधकर्ताओं के हवाले से कहा गया है कि ऑटोस्पिल समस्या पासवर्ड मैनेजर को कंफ्यूज कर रही है कि पासवर्ड को कहां ऑटोफिल करना है और यहीं पर ये ऐप्स गलती से पासवर्ड को बेस ऐप में लीक कर सकते हैं। चिंताजनक बात यह है कि 1पासवर्ड, लास्टपास, कीपर और एनपास जैसे पॉपुलर पासवर्ड मैनेजर पर इसकी टेस्टिंग की गई है और उनमें यह खामी पाई गई है। इन ऐप्स को लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अपडेट के साथ एंड्रॉइड फ़ोन पर टेस्ट किया गया था।
ऐप्स डेवलपर्स को किया गया सूचित
जानकारी के लिए बता दें कि इन ऐप्स के डेवलपर्स और Google को इन खामियों के बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्होंने इसे ठीक करने पर काम करने की बात की है। इस बीच यूजर्स को ऑटोस्पिल समस्या के कारण होने वाले खतरों के बारे में भी चेतावनी दी गई है। यह समस्या अभी तक एंड्रॉइड पर रिपोर्ट की गई है क्योंकि उन्होंने केवल एंड्रॉइड डिवाइस पर इसकी टेस्टिंग की है। हालांकि जल्द ही, शोधकर्ता iOS डिवाइस पर भी इस की टेस्टिंग करेंगे।
https://www.youtube.com/shorts/E8CH30ovVxg
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
15 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
20 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
22 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines