Paper Tablet: नॉर्मल टैबलेट तो हम सभी ने कभी न कभी यूज किए हैं लेकिन इन दिनों एक नई तरह के टैब काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं जिन्हें पेपर टैबलेट कहा जा रहा है। क्या आपने कभी इनके बारे में सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से बताएंगे और ये भी जानेंगे की भारत में आप इन्हें कहा से और कितने रुपये में खरीद सकते हैं। आइये सबसे पहले समझते हैं क्या है ये पेपर टैबलेट…
क्या है पेपर टैबलेट?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पेपर टैबलेट नॉर्मल टैब की तरह ही होता है लेकिन इसमें आपको एक रियल पेपर पर लिखने की फील आती है। इसे डिजाइन भी टैब की तरह ही किया जाता है लेकिन जब आप इस पर लिखेंगे तो डिवाइस की फंक्शनलिटी आपको पेपर वाली फीलिंग देगी।
पेपर टैबलेट कौन-सा बेस्ट?
वैसे तो मार्केट में अब धीरे-धीरे इस सेगमेंट में भी बाकी कंपनियां आ रही हैं लेकिन रीमार्केबल, एक नॉर्वे की टेक कंपनी है जो डिजिटल पेपर टैबलेट तैयार करने में माहिर है। मैग्नस वानबर्ग द्वारा 2014 में इसे स्थापित किया गया था। रीमार्केबल का उद्देश्य एक ऐसे डिवाइस को लोगों तक पहुंचाना है जो डिजिटल और एनालॉग दुनिया के बीच अंतर को कम कर रही है। डिजिटल डिवाइस की फंक्शनलिटी ऑफर करते हुए इस कंपनी के डिवाइस कागज पर लिखने की फीलिंग देते हैं।
ये भी पढ़ें : Tablet पर मिलेगा Laptop का मजा, वो भी 30 हजार रुपये से कम में
कंपनी का सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट, रीमार्केबल टैबलेट है जो एक हाई-रिज़ॉल्यूशन ई-इंक डिस्प्ले से लैस है जो टैब पर आपको रियल कागज पर लिखने की फील देता है। यूजर्स टैब में मौजूद स्टाइलस का यूज करके डिवाइस पर पीडीएफ भी एडिट कर सकते हैं, स्केच कर सकते हैं और ई-बुक्स रीड कर सकते हैं, जो नॉर्मल टैबलेट या कंप्यूटर से काफी ज्यादा अलग एक्सपीरियंस देता है। इसी तरह का एक टैबलेट HUAWEI भी पेश कर रहा है जिसका नाम MatePad Paper टैबलेट है।
फीचर्स
रीमार्केबल 2 में 10.3 इंच का एचडी ई-इंक डिस्प्ले है जो यूजर्स को मार्कर प्लस का यूज करके नोट्स लिखने की सुविधा देता है, जिसे रियल पेन और बिल्ट-इन इरेजर का परफेक्ट एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह पेन मैग्नेटिक तोर से पेपर टैबलेट से चिपक जाता है और टैबलेट पर लिखते समय कागज जैसा फ्रिक्शन देता है। टैबलेट में 1GB रैम, 8GB इंटरनल स्टोरेज है और यह डुअल-कोर प्रोसेसर है। यह 2.4GHz और 5 GHz दोनों वाई-फाई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। 403 ग्राम वजनी इस पेपर टैबलेट में 3000mAh की बैटरी है जो लगभग दो हफ्ते का बैटरी बैकअप देता है।
भारत में कीमत
रीमार्केबल 2 टैबलेट भारत में दो बंडल ऑप्शंस में आता है। पहले बंडल में 43,999 रुपये में मार्कर प्लस स्टाइलस के साथ रीमार्केबल 2 टैबलेट शामिल है। दूसरे बंडल में 53,799 रुपये में ग्रे पॉलीमर रीमार्केबल 2 टैबलेट, मार्कर प्लस स्टाइलस और बुक फोलियो शामिल हैं। मार्कर प्लस स्टाइलस या टाइप फोलियो भी क्रमशः 13,599 रुपये और 19,499 रुपये में अलग से बेचे जाते हैं। इसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines