Oppo Reno 8 Pro 5G Offer: नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये सही समय है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर जबरदस्त ऑफर मिल रहा है। ओप्पो के धाकड़ स्मार्टफोन Oppo Reno 8 Pro 5G को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले रेनो 8 प्रो की एमआरपी 52,999 रुपये है, लेकिन अभी इसे आप 10 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। चलिए विस्तार से से जानते हैं इसपर मिल रहे ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।
Oppo Reno 8 Pro 5G पर बंपर ऑफर
फ्लिपकार्ट पर इस ओप्पो के स्मार्टफोन की असली कीमत 52,999 रुपये है, लेकिन डील में भारी डिस्काउंट के बाद 45,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही बैंक ऑफर का लाभ लेकर 3 हजार रुपये का अतिरिक्त छूट पाया जा सकता है। इस तरह फोन पर मिलने वाले कुल छूट 10 हजार रुपये हो जाती है। फोन दो कलर ऑप्शन- ग्लेज्ड ब्लैक और ग्लेज्ड ग्रीन में आता है। अब चलिए इस फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालते हैं।
ये भी पढ़ेंः Samsung जल्द लाएगा न्यूज ऐप, यूजर्स को मिल सकेंगे लेटेस्ट अपडेट्स और न्यूज ब्रीफ्रिंग्स
Oppo Reno 8 Pro 5G Specifications
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5G स्मार्टफोन के रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं। जिसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः 108MP कैमरा वाला OnePlus का नया स्मार्टफोन मात्र 1,499 रुपये में, यहां से जल्द खरीदें
डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 6, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में मिलने वाले स्क्रीन की साइज 6.7 इंच है, जो एक फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 मैक्स चिपसेट है, जिसे 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज से जोड़ा गया है। हैंडसेट ColorOS 12.1 पर काम करता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
21 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
23 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 days agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines