Oppo Reno 10 Pro Plus Images Leaked: ओप्पो अपने फोनों के कारण अक्सर सुर्खियां बटौरता रहता है। इस बार कंपनी के आगामी फोन का काफी लोगों को इंतजार है। कंपनी की ओर से ओप्पो रेनो 10 सीरीज की पुष्टी कर दी गई है कि 24 मई 2023 को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
ओप्पो रेनो 10 सीरीज में ओप्पो रेनो 10, ओप्पो रेनो 10 प्रो और ओप्पो रेनो 10 प्रो+ शामिल होंगे। इसमें शामिल टॉप मॉडल ओप्पो रेनो 10 प्रो प्लस लॉन्च से पहले ही अलग-अलग लीक के जरिए सामने आ रहा है। कंपनी ने अपने लैंडिंग पेज पर ओप्पो रेनो 10 प्रो+ के हाई-एंड वेरिएंट के कुछ डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया है।
Oppo Reno 10 Pro+ का डिजाइन लीक
एक टिप्सटर ने ओप्पो रेनो 10 प्रो+ के कुछ डिजाइन रेंडर्स भी शेयर किए हैं। लीक ने एक नए Oppo K-सीरीज़ फोन और Oppo K11x के लॉन्च पर भी संकेत दिया है। कथित फोन के डिजाइन रेंडर भी ऑनलाइन सामने आए हैं। टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ट्विटर अकाउंट पर Oppo Reno 10 Pro+ की लीक तस्वीरें शेयर की हैं।
ओप्पो रेनो 10 प्रो+ को तीन कलर वेरिएंट- गोल्ड, ब्लैक और पर्पल में देखा जा सकता है। ओप्पो चीन की वेबसाइट पर स्मार्टफोन की लिस्टिंग से भी इसकी पुष्टि हुई है। लीक की गई इमेजों में एलईडी फ्लैश के साथ एक ओवल कैमरा डीप के अंदर एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर ओप्पो ब्रांडिंग भी होगी।
Oppo K Series का डिज़ाइन रेंडर लीक
इसके अलावा टिपस्टर ने Oppo K11x नाम के एक नए Oppo K-सीरीज़ के स्मार्टफोन का डिज़ाइन रेंडर भी शेयर किया है। इस फोन ओप्पो K10x के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। इसको बैक पैनल पर दो गोलाकार कैमरा मॉड्यूल में रखे गए ट्रिपल कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करने के लिए दिखाया गया है।
कथित स्मार्टफोन को ग्रीन और स्काई ब्लू रंग में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा लगता है कि फोन में दायें किनारे पर पावर बटन है। हालांकि, अभी तक Oppo K11x पर कोई आधिकारिक शब्द नहीं आया है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 hr agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
23 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines