OPPO Reno 10 5G Series Launch Date Price in India: भारतीय बाजार में ओप्पो का लेटेस्ट फोन जल्द लॉन्च होने वाला है। ओप्पो रेनो 10 5जी सीरीज की लॉन्च डेट कन्फर्म हो चुकी है। इस सीरीज में ओप्पो रेनो 10, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो+ शामिल होंगे। भारत में लॉन्च से कुछ दिन पहले टॉप-ऑफ-द-लाइन ओप्पो रेनो 10 प्रो+ हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। आइए जानते हैं।
OPPO Reno 10 5G Series Launch Date
आगामी ओप्पो रेनो 10 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने 3 जुलाई, सोमवार को घोषणा की कि ओप्पो रेनो 10 सीरीज को 10 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगी। ओप्पो रेनो 10 5G 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आइसी ब्लू और सिल्वर ग्रे रंग ऑप्शन में उपलब्ध होगा। जबकि, रेनो 10 प्रो 5G और रेनो 10 प्रो+ 5G 12GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में ग्लॉसी पर्पल और सिल्वर ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।
OPPO Reno 10 5G Series Price (Leaked)
एक टिपस्टर ने पहले रेनो 10 सीरीज के सभी तीन हैंडसेट की कीमत का विवरण लीक किया था, जिसमें दावा किया गया था कि भारत में ओप्पो रेनो 10 की कीमत 30,000 रुपये से शुरू होगी। जबकि, ओप्पो रेनो 10 प्रो और टॉप-ऑफ-द-लाइन की कीमत होगी। ओप्पो रेनो 10 प्रो+ की कीमत 40,000 रुपये और 50,000 रुपये से शुरू होगी।
OPPO Reno 10 5G Series Specifications
रेनो 10 सीरीज की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। इससे पता चला है कि फोन में ओआईएस के साथ 64-मेगापिक्सेल टेलीफोटो कैमरा होगा। ये फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC प्रोसेसर और 100W SuperVOOC फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ होगा।
पिछले महीने ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज को ग्लोबल वेरिएंट बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया था। यहां ओप्पो रेनो 10 5G को MT6877V/TTZA चिपसेट के साथ लिस्ट किया गया था, जिसे मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC कहा जाता है। इसी तरह रेनो 10 प्रो 5G और रेनो 10 प्रो+ 5G को पहले क्रमशः स्नैपड्रैगन 778G और स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिप्स के साथ देखा गया था।
अभी तक ओप्पो रेनो 10 5G सीरीज की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कहा जा रहा है कि चीन में पहले से मौजूद ओप्पो रेनो 10 5G की कीमत के साथ ही भारत में एंट्री लेगी। कंपनी की वेबसाइट पर ओप्पो रेनो 10, रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो+ के लिए अलग-अलग स्टोर लिस्टिंग लाइव हैं।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
7 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
9 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
12 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
14 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines