OPPO A1 Vitality Edition Launch Price: ओप्पो एक के बाद एक नया फोन लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने पिछले महीने चीन में Oppo A1 5G को लॉन्च किया था। अब, ब्रांड ने एक नया वर्जन OPPO A1 Vitality Edition को लॉन्च किया है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A58 5G के रीब्रांडेड वर्जन जैसा लग रहा है। चलिए इसकी कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं।
OPPO A1 Vitality Edition के स्पेसिफिकेशन
ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह DCI-P3 वाइड कलर गैमट का 100% कवर करता है। डिस्प्ले 1612 × 720 का रिजॉल्यूशन, 89.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 480 nits की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जो बेहतर वीडियो अनुभव प्रदान करता है।
हुड के तहत, यह स्मार्टफोन माली-जी57 जीपीयू के साथ ए76 आर्किटेक्चर पर आधारित डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट द्वारा संचालित है। जिसे 12GB LPDDR4X तक इनबिल्ट रैम + 8GB एक्सपेंडेबल रैम के साथ के साथ जोड़ा गया है।
कैमरे के मोर्चे पर ओप्पो के इस फोन में पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस पोर्ट्रेट मोड, एआई सीन एन्हांसमेंट, आरजीबी रिटेंशन वीडियो और सुपर नाइट सीन मोड सहित विभिन्न कैमरा फीचर्स प्रदान करता है।
ये भी पढ़ेंः Oppo Reno 10 Pro Plus की इमेज लीक, साथ ही नए ओप्पो K सीरीज का भी हुआ खुलासा!
स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से SuperVOOC 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय, डुअल-मोड 5जी, 360-डिग्री सराउंड एंटीना और 5जी+वाईफाई डुअल-चैनल एक्सीलेरेशन जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
डिजाइन के मामले में, A1 वाइटैलिटी एडिशन में क्रिस्टल डायमंड डिजाइन है, जो स्लीक और प्रीमियम लुक देता है। इस स्मार्टफोन का वजन 188 ग्राम है और मोटाई लगभग 7.99mm है। डिवाइस हल्का के साथ-साथ लुक में भी शानदार है।
OPPO A1 Vitality Edition: क्या है कीमत?
ब्रांड ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। जिसमें क्वाइट सी ब्लू, स्टारी ब्लैक और फ्रेश विंड पर्पल कलर शामिल है। इसकी कीमत कीमत 1799 युआन (लगभग 21,283 रुपये) रखी गई है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines