Online Food Order: आज के समय में ऑनलाइन फूड ऑर्डर कहीं न कहीं ट्रेंड भी बन गया है। जबकि, कुछ लोगों के लिए मजबूरी भी है। खासतौर पर जो अकेले रहते हैं वो घर में खाना ना बनकर फोन के एक टैप से खाना मंगवाना पसंद करते हैं। सरल भाषा में कहें तो ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन खाना मंगवाना पसंद करते हैं जिसके लिए किसी तरह की कोई झंझट भी नहीं है।
अगर आप भी इनमें से एक हैं जो ऑनलाइन खाना ऑर्डर मंगवाते हैं तो आपके लिए अब ये सस्ता नहीं बल्कि महंगा सौदा हो सकता है। जी हां, फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) ने अब प्रति ऑर्डर के लिए चार्जेस जारी कर दिए हैं।
स्विगी के नए नियम के तहत अब प्रति ऑर्डर 2 रुपये का चार्ज वसूला जाएगा। इसे प्रति ऑर्डर के हिसाब से यूजर्स से वसूला जाएगा। इसका मतलब ये है कि आपके कार्ट में टोटल बिल में 2 रुपये का एक्सट्रा चार्ज जुड़ेगा, चाहें आप एक चीज ऑर्डर की हो या हजार।
स्विगी लेगा प्रति ऑर्डर पर 2 रुपये का चार्ज
दरअसल, पिछले काफी समय से स्विगी को कारोबार में नुकसान हो रहा है। ऐसे में लागत का बोझ भी कंपनी पर बढ़ता जा रहा है जिसे कम करने के साथ कंपनी फूड की क्वॉलिटी में सुधार करने की सोच से 2 रुपये का चार्ज प्रति ऑर्डर वसूलने का फैसला लिया है।
कहां पर लागू होगा नियम?
स्विगी की ओर से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने पर 2 रुपये चार्ज का नियम पूरे देश में लागू नहीं किया गया है। फिलहाल, हैदराबाद और बेंगलुरु में स्विगी से ऑनलाइन ऑर्डर करने पर 2 रुपये चुकाने होंगे।
हर महीने होगी 9 करोड़ से अधिक की कमाई
बताया जा रहा है कि स्विगी पर हर दिन 15 लाख से अधिक ऑनलाइन ऑर्डर किए जाते हैं। ऐसे में अगर कंपनी 2 रुपये का एक्स्ट्रा चार्ज वसूलती है तो इस हिसाब से हर दिन 30 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई हो सकती है। रोजाना 30 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई होने पर हर महीने लगभग 9 करोड़ से अधिक की कमाई हो सकती है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि Swiggy की तरह ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato अपने ग्राहकों से किसी तरह का चार्ज नहीं वसूल रही है। हालांकि, कहा जा रहा है कि आने वाले समय में जॉमैटो भी कीमत में बढ़ोतरी कर सकती है।
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
7 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
10 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
11 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
13 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines