Dating Apps: दुनियाभर से आए दिन Online Scam की खबरें सामने आती रहती हैं। इस साल की शुरुआत से कई ऐसे मामले देखे हैं, जहां लोगों ने पहले तो ऑनलाइन कॉन्टेक्ट करने वाले अजनबियों पर भरोसा किया और बाद में अपनी मेहनत की कमाई गंवा दी। ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि पीड़ित या तो फ्री के चक्कर में फंस जाता है या प्यार भरी चिकनी चुपड़ी बातों में आ जाते हैं।
केंद्र सरकार ने जारी की चेतावनी
बढ़ते Online Scam के मामलों को देखते हुए अब केंद्र सरकार के साइबर सुरक्षा जागरूकता के एक्स हैंडल पर चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कभी भी उन लोगों को पैसे न भेजें, जिनसे आप व्यक्तिगत रूप से नहीं मिले हैं। खासकर ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स पर प्यार भरी बातों में आने के बाद किसी को भी पैसा न भेजें।
स्कैमर्स नए-नए तरीकों का कर रहे इतेमाल
आज स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं हाल ही में अहमदाबाद के एक इंजीनियर को डेटिंग ऐप पर मिली एक महिला ने 1 करोड़ रुपये का चुना लगा दिया। ये पहली बार नहीं है पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां इस तरह की घटनाएं देखने को मिली थी। बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार ने ये चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें : Amazon Sale में Automatic Washing Machine खरीदने का जबरदस्त मौका! मिल रहा 52% तक डिस्काउंट
स्कैमर्स आज हर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। चाहे वह यूपीआई ऐप्स हो, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम हो या ट्रैवल वेबसाइटें। अब, ये स्कैमर्स पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए डेटिंग और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों का यूज कर रहे हैं, और इस बार यह सिर्फ एक लिंक पर क्लिक करने या ऑनलाइन काम देने तक सिमित नहीं है बल्कि इससे काफी ऊपर निकल गया है।
फंसा रहे प्रेम के जाल में
पहले तो स्कैमर्स डेटिंग और मैट्रिमोनियल साइटों का यूज करके पीड़ितों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहे हैं और फिर उन्हें महंगे उपहार भेजने के बहाने पैसे देने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लगभग दो-तिहाई भारतीय वयस्क (66 प्रतिशत) ऑनलाइन डेटिंग स्कैम का शिकार हुए हैं, और पीड़ितों को औसतन 8 रुपये का नुकसान हुआ है।
https://youtu.be/mx4FWzP3VF0?si=wdIo5iUJfkVZ91T5
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
20 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
22 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines