हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

OnePlus Pad Go Review: कम कीमत में सबसे धांसू फीचर्स! खरीदना चाहिए या नहीं?  

OnePlus Pad Go Review: क्या आप भी कम कीमत पर प्रीमियम फीचर्स वाला टैबलेट ढूंढ रहे हैं? तो ये रिव्यू आपकी काफी मदद कर सकता है।

विज्ञापन

OnePlus Pad Go Review: एप्पल और सैमसंग को टक्कर देने के लिए वनप्लस लगातार नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। इस साल अक्टूबर में, वनप्लस ने अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च किया था। वहीं इससे पहले कंपनी ने एक वनप्लस पैड गो को पेश किया था। जिसमें आपको कम कीमत पर प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि इस टैबलेट की कीमत सिर्फ 19,999 रुपये है, लेकिन क्या इस कीमत पर इसे खरीदना सही है? आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस वीडियो में आप OnePlus Pad Go और Xiaomi Pad 6 का Comparison भी देख सकते हैं।

डिजाइन

डिजाइन के मामले में वनप्लस पैड गो बिल्कुल शानदार है। इसमें प्रीमियम लुक के साथ एक स्मूथ डिजाइन मिलता है। गोल किनारे टैब को लंबे समय तक पकड़ना आसान बना देते हैं लेकिन इसका मतलब यह भी है कि अगर आप ध्यान नहीं देंगे तो टैब आसानी से आपके हाथ से फिसल भी सकता है। टैब के बैक पैनल पर मैट फिनिश मिलता है। यह एक ही कलर हेलो ग्रीन में उपलब्ध है।

टैबलेट के ऊपरी किनारे पर दो स्पीकर के साथ एक पावर बटन है। दाहिने किनारे पर वॉल्यूम बटन हैं और निचले किनारे पर टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ स्पीकर का एक और सेट मिलता है। हालांकि इस टैब में 3.5mm जैक नहीं है। आज भी बहुत से लोग वायर्ड हेडफोन या इयरफोन का यूज करते हैं इस लिए 3.5mm जैक न होना इसका एक माइनस पॉइंट बन जाता है।

इस वीडियो में देखें Tab की Unboxing और Review

डिस्प्ले और ऑडियो

वनप्लस पैड गो एक एलसीडी डिस्प्ले पैनल के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 x 2000 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसकी ब्राइटनेस भी 500 निट्स है। डिवाइस ओटीटी शो और फिल्म देखने के लिए बेस्ट है। हालांकि अगर आप इस पर गेमिंग करते हैं तो स्क्रीन गार्ड जरूर लगा लें, क्योंकि कुछ ही देर की गेमिंग के बाद स्क्रीन पर धब्बे बन गए। डॉल्बी एटमॉस स्पीकर के साथ इसमें ऑडियो भी काफी शानदार मिलता है। कुल मिलाकर, ऑडियो क्रिस्प, क्लियर और तेज है।

कैमरा और बैटरी

वनप्लस पैड गो मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर से लैस है और बॉक्स से बाहर ऑक्सीजन ओएस 13.1 ओएस पर रन करता है। डेली यूज के लिए टैबलेट काफी शानदार है। कैमरा की बात करें तो, फोटोग्राफी के लिए ये टैब उतना अच्छा नहीं है। दिन की रोशनी में कैमरे की परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है। हालांकि जब वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट स्कैन करने की बात आती है तो कैमरा अपना काम अच्छे से करता है।

टेस्टिंग के दौरान ये टैब लगभग 7 घंटे तक चला। दो घंटे की नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग के बाद बैटरी 95 फीसदी से घटकर 63 फीसदी पर आ गई। जबकि BGMI खेलने के आधे घंटे बाद बैटरी में 12 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। टैब, बिना गेम खेले या ओटीटी देखे, लगभग 2 दिनों तक चल सकता है।

क्या आपको खरीदना चाहिए?

क्या आपको वनप्लस पैड गो खरीदना चाहिए? तो इसका जवाब हां है। इसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू होती है। यह टैब रेडमी पैड और लेनोवो टैब पी11 प्लस पैड को कड़ी टक्कर देता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें