OnePlus Open भारत में 19 अक्टूबर को लॉन्च होने जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि की है और इवेंट से कुछ दिन पहले फोन से जुड़े कुछ लीक्स भी ऑनलाइन सामने आये हैं। लीक्स में वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन की कीमत और फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। हालांकि अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या हमें OnePlus Open के लिए वेट करना चाहिए या अभी Galaxy Z Fold 5 को खरीद लेना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं, लेकिन उससे पहले फोन की संभावित कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
OnePlus Open Foldable Phone Price
वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन की कीमत 1,39,999 रुपये हो सकती है। लेकिन, यह ऑफिशियल प्राइस नहीं है। लीक हुए प्राइस से अगर Galaxy Z Fold 5 की कीमत को देखें तो ये कुछ ज्यादा लग रही है, क्योंकि सैमसंग के फोल्डेबल फोन का प्राइस इस वक्त 114,999 रुपये है। लीक्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि इस फोन की पहली सेल 27 अक्टूबर से शुरू होगी।
OnePlus Open Specifications
वनप्लस ओपन में डुअल-डिस्प्ले सेटअप होगा। फोन में अंदर की तरफ AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका साइज 7.8 इंच बताया गया है। पैनल में 2K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन के बाहरी तरफ 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है।
कहा जा रहा है कि आगामी वनप्लस फोल्डेबल फोन पुराने एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलता है, जो एंड्रॉइड 14 के आने से कुछ लोगों को निराश कर सकता है। लेकिन, अभी तक ब्रांड द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है और इसलिए, आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कुछ और दिनों का इंतजार करना चाहिए।
OnePlus Open Processor
वनप्लस ओपन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट होने वाला है। ये फोन LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा। वनप्लस 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इसे पेश कर सकता है। टीजर से पता चला है कि इसमें एक अलर्ट स्लाइडर भी होगा, जिसे हम चुनिंदा वनप्लस फोन पर देख रहे हैं। वनप्लस के इस फोल्डेबल फोन में 4,800mAh की बैटरी होगी जो कंपनी ने 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
OnePlus Open Camera Features
ऑनलाइन लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि वनप्लस फोल्डेबल फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सिस्टम हो सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और बेहतर जूम के लिए 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस होगा। सामने की तरफ हमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 20 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है। इनमें से एक कवर डिस्प्ले पर हो सकता है और दूसरा फोन खोलने के बाद दिखाई दे सकता है।
अभी खरीद लें Galaxy Z Fold 5 ?
सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 भी OnePlus ओपन की तरह ही एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। जो इस वक्त सेल के दौरान काफी सस्ते में मिल रहा है। इस फोन का एक्चुअल प्राइस 1,54,999 रुपये है लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद आप इसे 114,999 रुपये में खरीद सकते हैं जो इसे इस प्राइस में काफी खास बना देता है। हालांकि आपको अभी OnePlus के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए क्योंकि कंपनी शुरुआत में इसे सस्ते दाम पर पेश कर सकती है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
37 mins agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
3 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
3 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
20 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
22 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines