Redmi Note 15 5G vs OnePlus Nord CE 5: 25,000 के अंदर स्मार्टफोन सेगमेंट इस वक्त सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाला बन चुका है. हर ब्रांड इस रेंज में ऐसा फोन उतारना चाहता है, जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और बैटरी- तीनों में वैल्यू फॉर मनी साबित हो. इसी कड़ी में आज Redmi Note 15 5G की एंट्री हुई है, जो सीधे इस सेगमेंट के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक OnePlus Nord CE 5 5G को टक्कर देता है. कागज पर दोनों ही फोन दमदार दिखते हैं, लेकिन असली फर्क कहां है, आइए आसान भाषा में समझते हैं.
Redmi Note 15 5G या OnePlus Nord CE 5 जानते हैं फर्क
डिस्प्ले- दोनों बराबर, लेकिन ब्राइटनेस में Redmi आगे
Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन. वहीं OnePlus Nord CE 5 में भी 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, लेकिन इसकी पीक ब्राइटनेस 1,430 निट्स तक सीमित है. रोज़मर्रा के इस्तेमाल में फर्क ज़्यादा महसूस नहीं होगा, लेकिन तेज धूप में Redmi की स्क्रीन थोड़ी बेहतर साबित हो सकती है.
परफॉर्मेंस- यहां OnePlus साफ तौर पर आगे
Redmi Note 15 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज़ और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए ठीक है. लेकिन OnePlus Nord CE 5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट मिलता है, जो कच्ची ताकत और स्मूद परफॉर्मेंस के मामले में Redmi से कहीं आगे निकल जाता है. इसके साथ OnePlus में LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जबकि Redmi अभी भी LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज पर टिका है. गेमिंग और लंबे समय तक फास्ट परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए OnePlus ज़्यादा मजबूत विकल्प बनता है.
कैमरा- मैगापिक्सल बनाम रियल क्वालिटी
Redmi Note 15 5G में 108MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है. दूसरी तरफ OnePlus Nord CE 5 में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया गया है. कागज पर Redmi का कैमरा ज्यादा दमदार लगता है, लेकिन असलियत में कैमरा क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल से तय नहीं होती. OnePlus की इमेज प्रोसेसिंग हमेशा से इसकी ताकत रही है, इसलिए सही तुलना रियल-लाइफ टेस्ट में ही सामने आएगी.
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में OnePlus Nord CE 5 एक कदम नहीं, बल्कि कई कदम आगे है. इसमें 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. वहीं Redmi Note 15 में 5,520mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है. लंबा बैकअप और कम समय में चार्जिंग चाहते हैं, तो यहां OnePlus साफ बढ़त बना लेता है.
सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
OnePlus Nord CE 5 OxygenOS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर बेस्ड है. इसमें न के बराबर बLOATवेयर है और किसी तरह के सिस्टम ऐड्स नहीं मिलते. इसके उलट Redmi Note 15 में HyperOS 2 मिलता है, जिसमें पूरे UI में विज्ञापन देखने को मिलते हैं. दोनों ही फोन 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करते हैं, लेकिन क्लीन और स्मूद एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए OnePlus ज्यादा सुकून देता है.
कीमत-किसके साथ जाएं?
Redmi Note 15 5G और OnePlus Nord CE 5- दोनों की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है (8GB RAM + 128GB स्टोरेज). अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले और हाई मेगापिक्सल कैमरा है, तो Redmi Note 15 एक अच्छा विकल्प बन सकता है. लेकिन अगर आप बेहतर परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और साफ सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 5 इस कीमत में ज्यादा संतुलित और भरोसेमंद फोन साबित होता है.
ये भी पढ़ें- 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आया Redmi Note 15 5G, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
9 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
10 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
12 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
15 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines