OnePlus Nord 3 Launch Date in India: वनप्लस के लेटेस्ट अपकमिंग फोन में नॉर्ड सीरीज का नया मॉडल सामने आने के लिए तैयार है। कंपनी की ओर से वनप्लस नोर्ड 3 को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का जल्द इंतजार खत्म हो सकता है।
एक नई पोस्ट में अनजाने में वनप्लस नॉर्ड 3 के बारे में कुछ जानकारी जारी की गई है। वनप्लस नॉर्ड 3 को वनप्लस नॉर्ड 2टी 5जी का उत्तराधिकारी होने की उम्मीद है, जिसे पिछले साल भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया था। हालांकि, जुलाई में फोन के भारत में आने के बारे में अनौपचारिक रिपोर्टें थीं, अब एक आधिकारिक पोस्ट लॉन्च की पुष्टि कर रही है।
OnePlus Nord 3 Release Date in India
हाल ही में वनप्लस ने अपने “द लैब” अभियान के लिए एक पोस्ट डाला है जो मूल रूप से तकनीकी उत्साही लोगों को आधिकारिक लॉन्च से पहले अपने हैंडसेट की समीक्षा करने देता है। ये पोस्ट पुष्टि करती है कि आगामी फोन को वनप्लस नॉर्ड 3 कहा जाएगा। साथ ही ये भी पता चलता है कि वनप्लस नोर्ड 3 भारत में जुलाई महीने के अंत तक लॉन्च हो जाएगा।
हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक लॉन्च डेट साझा नहीं की गई है। जबकि, पहले की लीक के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 3 के लॉन्च होने की उम्मीद 3 जून 2023 के लिए जताई जा रही थी। वहीं, अब जून लगभग खत्म होने को है और जुलाई में वनप्लस नॉर्ड 3 आने की खबरें हैं।
OnePlus Nord 3 Specifications (Expectations)
एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस नॉर्ड 3 को गीकबेंच वेबसाइट पर मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC के साथ देखा गया था, जिसमें 16GB रैम वाले वेरिएंट की मौजूदगी जैसी अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का भी सुझाव दिया गया था।
ये फोन वनप्लस ऐस 2वी का रीबैज वर्जन हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। इस फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
इस स्मार्टफोन में 6.74-इंच 2.5D AMOLED डिस्प्ले है, जो फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसके बैक में तीन रियर कैमरा सेटअप है, जिनमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines