OnePlus 13s Launch Date Price in India: भारत में आज यानी 5 जून, गुरुवार को वनप्लस का कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार है। वनप्लस 13एस को वर्चुअल इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। ऐसे में वनप्लस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आप वनप्लस 13एस की लॉन्चिंग लाइव स्ट्रीम के माध्यम से देख सकते हैं। ये फोन Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 पर काम करेगा। लॉन्च से पहले ही वनप्लस 13एस के बारे में बैटरी से लेकर चिपसेट तक लगभग सारी जानकारी सामने आ चुकी है। वनप्लस 13एस की कीमत कितनी हो सकती है? आइए इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13s Launching Today
वनप्लस के ऑफिशियल वेबसाइट और YouTube चैनल के माध्यम से वनप्लस 13एस को वर्चुअली लॉन्च किया जाएगा। 5 जून, गुरुवार को दोपहर 12 बजे वनप्लस 13एस को लॉन्च किया जाएगा। आगामी फोन गूगल पिक्सल 9ए (Google Pixel 9a), आईफोन 16ई (Apple iPhone 16e) और सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज (Samsung Galaxy S25 Edge) जैसे फोन को टक्कर दे सकता है। ये फोन सबसे तेज और क्वालकॉम के लेटेस्ट चिपसेट, स्नैपड्रैगन 8 एलीट द्वारा संचालित होगा।
OnePlus 13s Launch Price (Expected)
वनप्लस 13, सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा, आईक्यूओओ 13 और शाओमी 15 जैसे फ्लैगशिप फोन में पहले से वो चिपसेट शामिल है जो वनप्लस 13s के साथ दिया जा रहा है। बात करें कीमत की तो वनप्लस 13s को 55 हजार रुपये की कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है जो पहले से उपलब्ध वनप्लस 13 की तुलना में सस्ता और वनप्लस 13R की तुलना में अधिक महंगा है। वनप्लस 13एस को ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क जैसे तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Tecno Pova Curve 5G की आज से सेल शुरू, मिलेगी 3000 रुपये की छूट; जानें ऑफर्स
OnePlus 13s Specifications
वनप्लस 13s में 6.32 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 nits ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ हो सकता है। फोन के बारे में पहले भी जानकारी लीक हुई है कि ये 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ होगा। हालांकि, पुष्टि होना बाकी है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। उम्मीद है फोन में 6,260mAh की बैटरी होगी, जो 80W वायर्ड और 18W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगाी।
OnePlus 13s Features
बात करें वनप्लस 13s के फीचर्स की तो फोन में AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं जो फोन यूजर्स के अनुभव को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कॉल असिस्टेंट, वॉयस स्क्राइब, AI ट्रांसलेशन समेत अन्य AI फीचर्स को फोन सपोर्ट कर सकता है। ये एक फास्ट चार्जिंग और परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन रहेगा।
ये भी पढ़ें- Starlink: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर Good News, जानें स्टारलिंक से जुड़ी 3 जरूरी बातें
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines