Nothing Phone 3a Launch: आज भारत में Nothing Phone (3a) सीरीज को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में जो लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये खबर बहुत अहम है। बता दें कि यह Nothing का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, जो Nothing Phone (2a) सीरीज का सक्सेसर है। इस सीरीज में कंपनी दो मॉडल पेश करेगी, जिसमें Nothing Phone (3a) और (3a) Pro शामिल हो सकते हैं। इन डिवाइस के लॉन्च से पहले ही इनसे जुड़ी अहम जानकारी ऑनलाइन सामने आ गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
लॉन्च डिटेल्स
इस सीरीज के डिवाइस को MWC 2025 में बार्सिलोना, स्पेन में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में भारतीय समयानुसार इस डिवाइस को शाम 3:30 पर लॉन्च किया जाना है। इसके साथ ही भारत में Nothing Phone (3a) की कीमत भी सामने आई है और यह फोन Flipkart के जरिए भारत में उपलब्ध होगा।
इस सीरीज के डिवाइस को 12GB रैम तक और 256GB तक स्टोरेज में पेश किया जाएगा। यानी दोनों मॉडल को मिला कर कुल 6 डिवाइस होंगे। यहां हम इसकी संभावित कीमतों के बारे में जानेंगे।
| फोन मॉडल | वेरिएंट | संभावित कीमत (INR) |
| Phone (3a) | 8+128GB | 24,999 रुपये |
| Phone (3a) | 8+256GB | 26,999 रुपये |
| Phone (3a) | 12+256GB | 28,999 रुपये |
| Phone (3a) Pro | 8+128GB | 31,999 रुपये |
| Phone (3a) Pro | 8+256GB | 33,999 रुपये |
| Phone (3a) Pro | 12+256GB | 35,999 रुपये |
Phone (3a) सीरीज के संभावित फीचर्स
डिस्प्ले: इन डिवाइस में 6.77-इंच LTPS AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो FHD+ रिजॉल्यूशन, 387 PPI, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, पंच-होल डिजाइन और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर: इस सीरीज के दोनों मॉडल में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 2.5GHz हो सकती है। यह अपने पुराने मॉडल Phone (2a) से बेहतर है, जिसमें MediaTek Dimensity 7200 Pro (2.8GHz) की सुविधा मिलती है।
बैटरी: दोनों मॉडल्स में 5,000mAh बैटरी हो सकती है, जो पिछले मॉडल्स की तरह ही होगी।
मेमोरी और स्टोरेज: Phone (3a) में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है। वहीं Phone (3a) Pro में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज की सुविधा मिल सकती है।
कैमरा: इन डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP (OIS) प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP टेलीफोटो लेंस (OIS) शामिल हैं। (3a) में 2x ऑप्टिकल जूम की सुविधा मिलती है। वहीं (3a) Pro में 3x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।
फ्रंट कैमरा की बात करें तो (3a) में 32MP सेल्फी कैमरा और (3a) Pro में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।
AI Essential Key की सुविधा
फोन के राइट साइड में एक नया Essential Key बटन हो सकता है। इसे दबाने से AI-पावर्ड ‘Essential Space’ खुल सकता है, जहां आप स्क्रीनशॉट, वॉइस नोट्स, सोशल मीडिया सेव्स आदि स्टोर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Samsung के प्रीमियम फोन की 30 हजार रुपये गिरी कीमत, गलती से भी मिस न करें Deal
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
7 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
8 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
11 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines