हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Nothing Phone 2: भारत में फ्लिपकार्ट के माध्यम से होगी बिक्री, जानें लॉन्च डेट और लीक फीचर्स

विज्ञापन

Nothing Phone 2 Release Date in India: हर किसी को नथिंग फोन के अगले मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि, इसका इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। बस कुछ दिन में कंपनी अपने नथिंग फोन को लॉन्च कर देगी।

लॉन्चिंग से पहले ही नथिंग फोन 2 का क्रेज काफी देखा जा रहा है। कंपनी भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से फोन को सक्रिय रूप से टीज कर रही है। जबकि, फ्लिपकार्ट पर नथिंग फोन 2 का एक माइक्रो पेज भी लाइव कर दिया है। इसके साथ ही हैंडसेट की बिक्री फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में होने की पुष्टि हो गई है। आइए नथिंग फोन 2 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 2 Launch Date in India

कंपनी की ओर से पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि नथिंग फोन 2 को 11 जुलाई 2023 को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट के माध्यम से भी फोन पेश कर दिया जाएगा। लॉन्च के कुछ दिन बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

माइक्रोसाइट से पता चले नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन

फ्लिपकार्ट पर एक समर्पित माइक्रोसाइट ने नथिंग फोन 2 के स्पेसिफिकेशन को टीज कर रही है। नथिंग फोन 2 अपने पिछले मॉडल नथिंग फोन 1 के समान डिजाइन भाषा होने का एडवांस अनुमान लगाया गया है। जबकि, नथिंग के सह-संस्थापक और सीईओ कार्ल पेई (CEO Carl Pei) ने संकेत दिया है कि स्मार्टफोन अपने पूर्ववर्ती से अलग दिखेगा।

Nothing Phone 2 Specifications

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC नथिंग फोन 2 को पावर देगा। ये 3 साल के Android OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने की पुष्टि करता है। नथिंग फोन 2 में 4,700 एमएएच की बैटरी होने की भी पुष्टि हुई है।

स्मार्टफोन को 100% रिसाइकल्ड एल्यूमीनियम फ्रेम से बना होने का दावा किया गया है, जबकि फोन के 80% से अधिक प्लास्टिक घटकों को स्थायी रूप से सोर्स किया गया है।

विज्ञापन

Nothing Phone 2 Design (Leaked)

नथिंग फोन 2 के रेंडर भी लीक हुए हैं जिसमें गोल कोनों और थोड़ा कर्व्ड फ्रंट और रियर पैनल का सुझाव दिया गया है। हालांकि, पेई ने इन रेंडर्स को नकली भी बताया है। बात करें टीजर इमेज की तो फोन में पारदर्शी ग्लास बैक और थोड़े अलग ग्लिफ इंटरफोस के साथ नथिंग फोन 1 के समान डिजाइन का खुलासा किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola