Nokia XR30 Launch Date Price in India: स्मार्टफोन की दुनिया में अपनी पकड़ बनाने के लिए फोन निर्माता कंपनी नोकिया एक से बढ़कर एक फीचर्स वाले फोन को पेश कर रही है। वहीं, अब HMD Global कथित तौर नए फोन को लाने की तैयारी में हैं।
बताया जा रहा है कि नोकिया एक्सआर20 (Nokia XR20) जैसे मजबूत फोन के मॉडल में विस्तार करते हुए इसका अगला फोन जल्द आ सकता है, जिसका नाम एक्सआर30 (Nokia XR30) हो सकता है। आइए नोकिया एक्सआर30 के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये भी पढ़ेंः Realme 11 5G 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट, जल्द लॉन्च की उम्मीद
आपको जानकारी के लिए बता दें कि HMD ग्लोबल की ओर से एक रोडमैप पर Nokia Sentry 5G फोन का वर्णन किया था, जोकि गलती से एक निर्माता द्वारा यूट्यूब पर पब्लिश में लीक हो गया था। इसके जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं।
Nokia XR30 Launch Date in India
नोकिया एक्सआर20 को साल 2021, दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जोकि एक मजबूत फोन के तौर पर जाना जाता है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो ये फोन पहले Nokia Sentry 5G के तौर पर संदर्भित किया गया था। वहीं, अब इसे एक नए स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में लाया जा सकता है।
Nokia XR30 Price in India
नोकिया एक्सआर20 का अगला मॉडल नोकिया एक्सआर30 फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ हो सकता है। इस फोन की कीमत $499 यानी लगभग 40 हजार रुपये तक हो सकती है।
Nokia XR30 Specifications
- नोकिया एक्सआर30 में 4,600 एमएएच की बैटरी होगी।
- इस फोन की बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
- इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
- फोन में 64MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा हो सकता है।
- इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Nokia XR30 Design (Leaked)
नोकिया एक्सआर30 का रेंडर भी लीक हुआ है, जिससे पता चलता है कि फोन में दो रियर कैमरा सेंसर और एक फ्लैश होगा। फोन में “जीस” ब्रांडिंग की जगह “XR” अक्षर शो हो रहा है। जर्मन कैमरा ब्रांड के साथ पार्टनरशिप करने के बाद ये बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ेंः Apple iPhone 13 पर मिल रही है 40 हजार रुपये तक की छूट! हाथ से जानें ना दें मौका
इस फोन में चंकी बेजल्स और एक पंच होल डिस्प्ले भी होगा। फिलहाल, आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने नहीं आई है। देखना होगा कि फोन कब तक दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines