Nokia XR21 Launch: एचएमडी ग्लोबल ने वैश्विक बाजारों में Nokia XR21 नामक एक नया स्मार्टफोन को पेश किया है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें 64MP का मेन कैमरा है। स्मार्टफोन सबसे खास बात ये है कि इसे वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP69K की रेटिंग मिली है। चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में सब कुछ…
Nokia XR21 के स्पेसिफिकेशन
नोकिया XR21 में 6.49 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 619L GPU है। यह 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी की UFS 2.1 स्टोरेज से लैस है। हैंडसेट एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
कैमरा और बैटरी
कैमरे के मोर्चे पर कंपनी की ओर से इसमें फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
ये भी पढ़ेंः अब जामताड़ा के नाम पर फैला क्रैश कोर्स का जाल, बचकर रहें
जहां तक बैटरी की बात है तो कंपनी इसमें 4800mAh की पावरफुल बैटरी देती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन एंड्रॉयड 12 पर काम करता है।
Nokia XR21 की क्या है कीमत?
अब, कीमत की बात करें तो नोकिया के इस फोन को ब्रिटेन में 499 पाउंड यानी करीब 51,300 रुपये में पेश किया है। जबकि, जर्मनी में फोन की कीमत 599 यूरो यानी करीब 54,300 रुपये रखी गई है। डिवाइस मिडनाइट ब्लैक और पाइन ग्रिन कलर ऑप्शन में आता है।
फिलहाल, कंपनी ने नोकिया एक्स आर 21 को भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं की है। लेकिन, उम्मीद है कि इसे जल्द ही भारत में भी पेश किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines