Noise Pop Buds Price and Features: टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स सेगमेंट में आज नॉइस ने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स, नॉइस पॉप बड्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इन ईयरबड्स को सिर्फ 999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। नॉइस पॉप बड्स में एक फ्लिप-टॉप डिजाइन देखने को मिलता है। इन बड्स को एक बार चार्ज करने पर आप 50 घंटे तक यूज कर सकते हैं, जो इसे जिम, आउटडोर एक्टिविटीज या इनडोर एंटरटेनमेंट जैसे कई कामों में बेस्ट बनाता है।
नॉइस पॉप बड्स की भारत में कीमत
नॉइज पॉप बड्स 999 रुपये की किफायती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक ईयरबड्स को आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए से खरीद सकते हैं। पॉप बड्स मून पॉप, स्टील पॉप, फॉरेस्ट पॉप और लिलाक पॉप सहित कई कलर ऑप्शन में अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
नॉइस पॉप बड्स के फीचर्स
नॉइस पॉप बड्स में 10 मिमी ड्राइवर और क्वाड माइक ईएनसी सपोर्ट मिलता है, जो म्यूजिक, गेमिंग और मूवीज देखते वक्त क्लियर साउंड ऑफर करते हैं। 10 मिनट की चार्जिंग पर आप इन्हें 150 मिनट तक यूज कर सकते हैं। इसके अलावा, बड्स ब्लूटूथ 5.3 और 40ms तक की कम लेटेंसी के साथ आते हैं, जो Uninterrupted ऑडियो-विज़ुअल सिंक्रोनाइजेशन और डिवाइस के लिए एक बेहतर कनेक्शन ऑफर करते हैं। हाइपरसिंक तकनीक यूजर एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बढ़ा देती है।
इमर्सिव साउंड क्वालिटी
नॉइस पॉप बड्स में IPX5 रेटिंग है साथ ही इनमें आपको टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। लंबी बैटरी लाइफ और इमर्सिव साउंड क्वालिटी चाहने वालों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन हैं। इससे पहले नॉइस ने हाल ही में एक स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था जिसे कलरफिट पल्स 4 के नाम से पेश किया गया था। यह कंपनी द्वारा पल्स लाइनअप की लेटेस्ट वॉच है, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। स्मार्टवॉच में 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.85-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines