Neckband Earphones Buying Guide: अगर आप भी ट्रेवल करते हुए अपने पसंदीदा गाने सुनना पसंद करते हैं या अक्सर शोर-शराबे वाले माहौल में कॉल लेते हैं, तो नेकबैंड इयरफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह गैजेट काफी कॉम्पेक्ट भी होता है जिसके चलते आप इसे लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। लेकिन नेकबैंड इयरफोन खरीदने से पहले कुछ बातें आपको जानना बेहद जरूरी है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
साउंड क्वालिटी
नेकबैंड इयरफोन चुनते समय सबसे पहले आपको साउंड क्वालिटी का खास ख्याल रखना है। हाई-डेफिनिशन ऑडियो क्वालिटी वाले डिवाइस की तलाश करें। एपीटीएक्स, एलडीएसी, या कम से कम एएसी जैसे कोडेक्स सपोर्ट वाले ही नेकबैंड लें। ये कोडेक्स हाई बिटरेट सपोर्ट करते हैं।
डिजाइन देखकर ही खरीदें
लोग ऑनलाइन नेकबैंड खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप इसे ऑफलाइन लेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि ऑफलाइन मार्केट में आप इसे यूज करके भी देख सकते हैं। इसका डिजाइन देखें कि क्या नेकबैंड आपकी गर्दन के चारों ओर आराम से फिर हो रहा है या नहीं।
ये भी पढ़ें: पुराने टीवी को अपग्रेड करने का सुनहरा मौका, आधे दाम पर मिल रहे हैं ये 5 Smart TV
कितना मिल रहा है बैटरी बैकअप
किसी भी नेकबैंड इयरफोन को खरीदने से पहले ये जरूर जांच कर लें कि उसमे आपको कितना बैटरी बैकअप मिल रहा है। खासकर यदि आप उन्हें लंबे समय तक उपयोग करने का प्लान बना रहे हैं। एक अच्छे नेकबैंड ईयरफोन को एक बार चार्ज करने पर कम से कम 20 घंटे का प्लेबैक देना चाहिए।
ब्लूटूथ वर्जन और यूएसबी टाइप जरूर चेक करें
नेकबैंड इयरफोन वक्त कनेक्टिविटी विकल्पों की जांच जरूर करें। बहुत से लोग इसे अनदेखा कर देते हैं, लेकिन स्थिर कनेक्शन और बेहतर रेंज के लिए ब्लूटूथ 5.0 या इससे हाई होना जरूरी है। कुछ नेकबैंड इयरफ़ोन मल्टी-डिवाइस पेयरिंग को भी सपोर्ट करते हैं, जिससे आप डिवाइस के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा इसका यूएसबी टाइप जरूर जांच लें। केवल यूएसबी टाइप-C पोस्ट वाले नेकबैंड ही चुने।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
18 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
20 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
22 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines