MWC 2025 Oukitel WP100 Titan Smartphone: इस वक्त बार्सिलोना में सबसे बड़ा टेक इवेंट MWC 2025 जारी है जिसमें Oukitel ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन WP100 Titan पेश किया है, जो खासतौर पर आउटडोर एडवेंचर और प्रोफेशनल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 33,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लगातार दो हफ्ते तक इस्तेमाल की सुविधा और छह महीने तक का स्टैंडबाय टाइम देने का वादा कर रही है। चलिए इस खास फोन के बारे में विस्तार से जानें…
पावरफुल बैटरी और रिवर्स चार्जिंग
बता दें कि Oukitel WP100 Titan सिर्फ एक स्मार्टफोन तक सिमित नहीं है, बल्कि यह एक पोर्टेबल पावर स्टेशन की तरह भी काम करता है। इसमें आपको 18W की रिवर्स चार्जिंग देखने को मिल रही है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
Photo Credit: Alex Maxham
परफॉर्मेंस में भी दमदार
डिवाइस में 6.8-इंच का फुल HD+ 120Hz डिस्प्ले देखने को मिल रहा है, जो MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज देखने को मिल रही है, जिससे यह मल्टीटास्किंग और स्टोरेज के मामले में भी एक बेस्ट फोन बन जाता है।
DSLR से कम नहीं है कैमरा
फोटोग्राफी के लिए भी यह स्मार्टफोन किसी DSLR से कम नहीं है। डिवाइस में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ ही डिवाइस में 20MP नाइट विजन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलता है। इसके अलावा, फोन में 100-लुमेन का बिल्ट-इन प्रोजेक्टर भी मिलता है, जो चलते-फिरते मनोरंजन के लिए काफी यूजफुल है।
Photo Credit: Alex Maxham
ये भी पढ़ें : Flipkart-Amazon छोड़ो! यहां आधी कीमत पर मिल रहे 43 इंच के Smart TV, देखें डील्स
खास LED लाइट और IP68 रेटिंग
इस खास फोन में 1,500 LED के साथ 1200-लुमेन की LED कैंपिंग लाइट भी मिल रही है, जो इसे आउटडोर इस्तेमाल के लिए एकदम परफेक्ट फोन बना देती है। फोन IP68-रेटेड वाटर और डस्ट प्रूफ है, जिससे यह किसी भी मुश्किल हालात में आसानी से काम कर सकता है। आप चाहे इसे पानी में डाल दें तो भी इस फोन का कुछ नहीं होगा।
कीमत और उपलब्धता
Oukitel WP100 Titan की कीमत 599 डॉलर यानी लगभग 50,000 रुपये रखी गई है। यह फिलहाल किकस्टार्टर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
8 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines