Mukesh Ambani On 6G: स्वतंत्रता दिवस (15 August) के दिन लाल किले से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6G को लेकर बड़ी घोषणाएं की थी। उन्होंने कहा था देश अब 6G नेटवर्क की ओर बढ़ रहा है। अब, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 6जी को लेकर बड़ी घोषणा की है। अंबानी ने आज यानी 28 सितंबर को कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान कहा कि जियो प्लेटफॉर्म 6G नेटवर्क पेश करने वाली दुनिया की पहली कंपनी होगी।
मुकेश अंबानी ने क्या कहा?
अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि रिलायंस Jio का 5G रोलआउट इन-हाउस विकसित 5G स्टैक द्वारा संचालित है, जिसमें स्टैंडअलोन 5G आर्किटेक्चर, करियर एग्रीगेशन, नेटवर्क स्लाइसिंग और एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग (AI/ML) क्षमताओं जैसी अत्याधुनिक तकनीकें शामिल हैं।
इसके अलावा, अंबानी ने यह भी घोषणा की कि Jio भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए ChatGPT के समान नए AI सिस्टम बनाएगा। उन्होंने कहा, “जियो हर जगह, हर किसी के लिए एआई का वादा करता है और हम इसे पूरा करेंगे।”
लगभग सभी शहरों में पहुंचा Jio 5G सर्विस
रिलायंस जियो देशभर में अपनी 5जी सर्विस को तेजी से विस्तार करने पर काम कर रहा है। कंपनी देश के लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी 5जी सर्विस पहुंचा चुकी है। हालांकि, रिलायंस जियो को जबरदस्त टक्कर देते हुए एयरटेल भी अपनी 5जी सर्विस को पूरे भारत में विस्तार कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्टूबर में रोलआउट शुरू होने के बाद से नौ महीनों में, Jio 5G ने देश के 96 प्रतिशत से अधिक शहरों तक अपना कवरेज बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ेंः पार्ट टाइम जॉब करना व्यक्ति को पड़ा भारी, ठगों ने लूट लिए लाखों रुपये
जियो एयर फाइबर इस दिन होगा लॉन्च
कंपनी की 46वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान मुकेश अंबानी ने जियो एयर फाइबर (Jio Airfiber) की भी घोषणा की है। उन्होंने घोषणा करते हुए बताया कि जियो एयर फाइबर 19 सितंबर, 2023 को लॉन्च होगा। इसके लॉन्च होने के बाद यूजर्स बिना किसी केबल और तार के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
23 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines