MOTOROLA razr 40 Ultra Discount Offer: फ्लिपकार्ट पर इन दिनों बिग बचत डेज सेल चल रही है। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। रेगुलर फोन्स के साथ-साथ इस बार तो फ्लिप फोन पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी काफी टाइम से एक फ्लिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको ये मौका मिस नहीं करना चाहिए। सेल के दौरान मोटोरोला का razr 40 Ultra जिसे 1 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत पर लॉन्च किया गया था इस वक्त 54,999 रुपये में मिल रहा है। चलिए इस खास डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
MOTOROLA razr 40 Ultra डिस्काउंट ऑफर
मोटोरोला ने कुछ वक्त पहले Razr 40 Ultra को लॉन्च किया था जो अभी फ्लिपकार्ट की सेल में काफी कम प्राइस पर मिल रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को 1,19,999 रुपये में पेश किया था लेकिन अभी आप इसे सिर्फ 54,999 रुपये में अपना बना सकते हैं। यानी फोन पर फ्लैट 65 हजार का डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। फोन पर BOBCARD EMI और SBI Credit Card EMI के साथ 10% तक की छूट मिल रही है। इन ऑफर्स के बाद फोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाती है। हालांकि इस फोन पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं है। चलिए MOTOROLA razr 40 Ultra के फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं…
MOTOROLA razr 40 Ultra के शानदार फीचर्स
कंपनी ने इस फोन को 2023 में लॉन्च किया था। मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा में स्लीक ग्लास बैक पैनल और एल्युमिनियम फ्रेम देखने को मिलता है। इस फ्लिप डिवाइस में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल रहा है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर चलता है, जिसमें आपको नया OS अपडेट भी मिल रहा है।
चिपसेट भी दमदार
यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से लेस है और इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज देखने को मिल रही है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 12MP और 13MP सेंसर वाला डुअल-कैमरा सेटअप है, साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 hr agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
2 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
4 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
6 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
8 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines