Motorola phone blast: स्मार्टफोन ब्लास्ट का एक नया मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर मोबाइल यूजर्स की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें मोटोरोला के स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने का दावा किया जा रहा है. वीडियो में बताया गया है कि यह फोन Motorola की G-सीरीज का है, हालांकि इसके सटीक मॉडल नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई है.
जेब में ब्लास्ट होने का दावा
वायरल वीडियो के मुताबिक, यह फोन यूजर की जेब में रखा हुआ था और अचानक उसमें ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद फोन का बैक पैनल पूरी तरह जल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसने मोबाइल सेफ्टी को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
फोन के रियर पैनल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह Motorola G14 हो सकता है, जिसे साल 2023 में लॉन्च किया गया था. हालांकि, ब्लास्ट की असली वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले जुलाई 2025 में हिमाचल प्रदेश में चार्जिंग के दौरान मोटोरोला फोन में ब्लास्ट हुआ था. वहीं, फरवरी में ब्राजील में भी एक महिला के फोन के फटने का मामला सामने आया था.
Motorola ने दिया रिएक्शन
इस मामले पर Motorola की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी ने बताया कि उन्होंने वायरल दावे की जांच की, लेकिन संबंधित ग्राहक इस घटना को लेकर कोई ठोस जानकारी या सबूत उपलब्ध नहीं करा सका। Motorola के अनुसार, ग्राहक फोन की खरीद से जुड़े जरूरी दस्तावेज, जैसे इनवॉइस या डिवाइस डिटेल्स, देने में असमर्थ रहा।
ट्वीट हटाया गया, जांच में सामने आई नई बातें
कंपनी का कहना है कि जब दावा सही साबित नहीं हो पाया, तो इस वीडियो को शेयर करने वाले अभिषेक यादव ने भी अपना ट्वीट हटा लिया। Motorola सर्विस टीम ने जब ग्राहक से संपर्क किया, तो उसने बताया कि उसके 3 में से 2 फोन पहले भी फट चुके हैं। साथ ही यह भी सामने आया कि ये फोन सेकेंड हैंड खरीदे गए थे और इनके कोई बिल या आधिकारिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं थे।
कंपनी ने नहीं की ब्लास्ट की पुष्टि
Motorola ने साफ किया है कि उपलब्ध जानकारी के आधार पर वह इस मामले में स्मार्टफोन ब्लास्ट के दावे की पुष्टि नहीं करती है। फिलहाल कंपनी की जांच में किसी मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट या आधिकारिक तौर पर सत्यापित घटना के सबूत नहीं मिले हैं।
आखिर स्मार्टफोन में ब्लास्ट क्यों होता है
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर स्मार्टफोन ब्लास्ट के मामले बैटरी से जुड़े होते हैं. खराब बैटरी, लोकल या फेक बैटरी का इस्तेमाल, गलत चार्जर या जरूरत से ज्यादा पावर वाला फास्ट चार्जर बैटरी को ओवरहीट कर सकता है. इसके अलावा, बैटरी के अंदर के केमिकल में बदलाव होने पर भी धमाके का खतरा बढ़ जाता है.
चार्जिंग के वक्त क्यों बढ़ जाता है खतरा
विशेषज्ञ बताते हैं कि चार्जिंग के दौरान फोन के आसपास रेडिएशन और हीट ज्यादा होती है. ऐसे में चार्जिंग के समय फोन पर बात करना या लगातार इस्तेमाल करना बैटरी को और गर्म कर देता है. कई बार यूजर की छोटी-छोटी लापरवाहियां बैटरी ओवरहीटिंग और ब्लास्ट का कारण बन जाती हैं.
फोन की बैटरी फटने से पहले मिल सकते हैं ये 3 संकेत
- फोन की स्क्रीन ब्लर होने लगती है या अचानक पूरी तरह डार्क हो जाती है.
- फोन बार-बार हैंग होने लगता है और उसकी प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है.
- कॉल पर बात करते समय फोन सामान्य से ज्यादा गर्म महसूस होता है.
इन बातों का भी ध्यान रखें
- फोन को चार्जिंग पर लगाकर म्यूजिक सुनना, वीडियो देखना या लगातार इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है.
- स्मार्टफोन को बहुत पास रखकर या तकिए के नीचे रखकर सोने से बचें, इससे हीट बढ़ती है.
- धूप वाली जगह या कार के डैशबोर्ड पर फोन रखकर चार्ज न करें.
- चार्जिंग के दौरान फोन को तकिए या मोटे कपड़े के नीचे न रखें, इससे आग लगने का खतरा होता है.
- स्मार्टफोन को लोकल पावर स्ट्रिप या एक्सटेंशन बोर्ड से चार्ज करने से बचें.
- चार्ज करते समय फोन का कवर निकाल देना बेहतर होता है, ताकि हीट बाहर निकल सके.
इन 9 गलतियों को भी न करें
- फेक चार्जर या लोकल बैटरी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, हमेशा ओरिजिनल चार्जर यूज करें.
- गीले या नमी वाले फोन को चार्जिंग पर न लगाएं और चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल न करें.
- बैटरी डैमेज या फूल गई हो तो तुरंत उसे बदलवा लें.
- फोन को बहुत ज्यादा ठंड या बहुत ज्यादा गर्म तापमान में न रखें.
- मोबाइल को बार-बार 100% तक चार्ज करने से बचें, 80–85% तक चार्ज करना बेहतर माना जाता है.
- पूरी रात फोन को चार्जिंग पर लगाकर न छोड़ें.
- ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल न करने से बैटरी जल्दी खराब होती है.
- बैटरी 20% से ऊपर रहते हुए बार-बार चार्जिंग पर लगाने से बैटरी की उम्र घटती है.
- किसी भी गर्म जगह पर फोन रखकर चार्ज करने से बैटरी तेजी से गर्म होती है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है.
ये भी पढे़ं- Google पर सर्च करें 67 और देखें कमाल, जानें क्या है ये नया ट्रेंड? ग्लिच या गूगल का कोई फीचर
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines