फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी32 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स और तगड़ी बैटरी दी गई है। फोन की डिस्प्ले 6.5 इंच के फुल एचडी के साथ है। इसमें Snapdragon 680 SoC का ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। आइए आपको Moto G32 के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए – आ रहा है Redmi का 50MP कैमरे वाला सस्ता स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत
Moto G32 Specifications
मोटोरोला Moto G32 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ है। फोन में 4G रैम + 128GB स्टोरेज है जिसमें 1TB तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का यूज किया जा सकता है। फोन Adreno 610 GPU के साथ Snapdragon 680 SoC का प्रोसेसर है।
Moto G32 Price and Availability
मोटोरोला Moto G32 की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो इसे 4G रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फिलहाल Moto G32 को चुनिंदा यूरोपीयन बाजारों में पेश किया गया है। इसकी कीमत EUR 209.99 यानी करीब 17,000 रुपये है। फोन के दो कलर Mineral Gray और Satin Silver ऑप्शन हैं। जल्द ही ये फोन भारत में भी पेश किया जा सकता है।
Moto G32 Features
एड्रॉइड 12 पर आधारित मोटो जी32 साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ है। इसमें 3.5mm हेडसेट जैक, ड्यूल माइक्रोफोन, USB टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ v5.2, ड्यूल बेंड वाई-फाई और ड्यूल स्टीरियरो स्पीकर्स जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
और पढ़िए – भारत में Pebble की दो धांसू Smartwatch लॉन्च, सिंगल चार्जिंग पर 30 दिन चलेगी बैटरी
Moto G32 Battery and Camera
मोटोरोला G32 में 5000mAh की बैटरी है जो 30W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा है जो 50 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
5 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
8 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
9 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
11 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines