Motorola Moto E13 Sale Today in India: भारत में मोटोरोला का एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो ई13 बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कुछ दिन पहले ही फोन को भारत में लॉन्च किया गया है, जिसे अब खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसको ऑरोरा ग्रीन, क्रीमी व्हाइट और कॉस्मिक ब्लैक 3 कलर ऑप्शन्स हैं।
Motorola Moto E13 Sale Price in India
फ्लिपकार्ट पर मोटो ई13 को खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। इसके 2GB + 64GB वैरिएंट की कीमत 6,999 रुपये और 4GB + 64GB की कीमत 7,999 रुपये है। 15 फरवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर मोटो ई13 खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया।
और पढ़िए – ओप्पो का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Moto E13 Price Discount and Offers
मोटोरोला मोटो ई13 को बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ भी बेचा जा रहा है। आप एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड या इंडसइंड बैंक क्रेडिट कार्ड या फिर वनकार्ड क्रेडिट कार्ड से ईएमआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत तक की छूट पा सकते है। यहां पर 6,450 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसका लाभ पाने के लिए एक अच्छे कंडिशन और लेटेस्ट मॉडल में आने वाला पुराना फोन होना जरूरी है।
Motorola Moto E13 Specifications
- नए मोटो e13 में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है।
- इसमें 720 × 1600 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन है।
- इसमें एक यूनीएसओसी टी606 प्रोसेसर है।
- फोन Android 13 गो एडिशन को बूट करता है।
- इसमें 13MP + LED फ्लैश के साथ कैमरा है।
- फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- इसमें 5000mAh की बैटरी है।
- फोन की बैटरी 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
और पढ़िए – Realme GT 3 की लॉन्चिंग कंफर्म, मिलेगा 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
Motorola Moto E13 Features
मोटोरोला ई13 के फीचर्स की बात करें तो इसमें IP52 की रेटिंग दी गई है जो इसे स्प्लैश-रजिस्टेंट बनाती है। इसके अलावा ड्यूल-सिम, 4जी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और वाईफाई 802.11 एसी और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन में माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और डॉल्बी एटमोस ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।
संबंधित खबरें
Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
5 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
5 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
6 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
22 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines